फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Passion... crossed the barriers of age and illness and fulfilled the duty of voting.

Rohtak News: जज्बा... उम्र व बीमारी की बाधा लांघकर मतदान का फर्ज निभाया

Sun, 26 May 2024 04:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
Passion... crossed the barriers of age and illness and fulfilled the duty of voting.
रोहतक। लोकसभा चुनाव में मतदान के प्रति हर वर्ग में उत्साह नजर आ रहा है। युवा, अधेड़, बुजुर्ग, महिलाएं हर वर्ग सुबह 7 बजे ही बूथ की ओर कूच करता नजर आया। बुजुर्ग व बीमार मतदाताओं का जोश और जज्बा देखने लायक रहा। इनकी मतदान की हठ के सामने उम्र व बीमारी की बाधा बौनी दिखाई दी।
विज्ञापन

शनिवार सुबह 7 बजे मॉक पोल के साथ मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। राजकीय महिला महाविद्यालय में बूथ नंबर 115 पर 7 बजे से पहले ही मतदाता वोट डालने के लिए पहुंचना शुरू हो गए। यहां सुबह के समय ही मतदाताओं की लाइन बढ़ती दिखाई दी। दोपहर 12 बजे तक मतदाताओं की भीड़ बनी रही। इसके बाद बूथों पर सन्नाटा छाया रहा। शाम को 4 बजे बाद फिर मतदाता नजर आने लगे। बूथों साढ़े पांच बजे के बाद भी वोट डालने वालों की संख्या कम नहीं हुई। यह संख्या लगातार बढ़ती गई। राजकीय उच्च विद्यालय बोहर में मतदाता अधिक होने के चलते शाम 6 बजे के बाद भी मतदान जारी रहा।
विज्ञापन

शनिवार सुबह 96 वर्षीय फूला ने बेटे राजवीर के साथ वोट डाला। चलने-फिरने मेंं असक्षम अपने पिता राजेंद्र को वोट डलवाने के लिए बेटा उन्हें गोद में उठाकर मतदान केंद्र पहुंचा। बूथ नंबर 113 पर कैलाश ने वोट डाला। दोनों पैरों में रॉड डली होने के बावजूद मतदान करने पहुंचे। दिव्यांग नरेंद्र ने बूथ नंबर 114 पर पहुंचकर मतदान किया। गौकर्ण पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर कपिलपुरी महाराज ने भी सुबह मतदान किया। फिर उन्होंने दूसरों से भी मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें। वॉकर के सहारे माया देवी बूथ नंबर 114 पर मतदान करने पहुंचीं। डीएलएफ से नारंगी अपने बेटे के साथ वोट डालने पहुंचीं। जिला सैनिक बोर्ड कार्यालय में मतदान केंद्र नंबर 84 पर 73 वर्षीय कमलेश रानी ने परिजनों के साथ मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार मतदान कर निभाई जिम्मेदारी
दुर्गा कॉलोनी निवासी रानी ने शनिवार को अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पोती रिद्धि को गोद में लेकर वह मतदान केंद्र पहुंचीं। बूथ नंबर 62 पर इस महिला ने सबसे पहले मतदान किया। बूथ नंबर 115 वार्ड नौ में अजीत सिंह सबसे पहले वोट डालने पहुंचे। वंशिका दुर्गा कॉलोनी ने पहली बार मतदान करने के बाद अंगुली पर लगा निशान दिखा खुशी जाहिर की। बूथ नंबर 62 पर विकास दुर्गा कॉलोनी ने सबसे पहले मतदान किया। भालौठ निवासी हिमांशु और भंभेवा निवासी हिमांशु और विकास रोहिल्ला ने पहली बार मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed