फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Passengers upset due to decrease in the number of buses on Rajasthan route

राजस्थान रूट पर बसों की संख्या घटने से यात्री परेशान

Thu, 30 Jun 2022 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Passengers upset due to decrease in the number of buses on Rajasthan route
रोहतक। हरियाणा रोडवेज की रोहतक डिपो की राजस्थान जाने वाली बसों का संचालन बुधवार को प्रभावित रहा। राजस्थान के विभिन्न रूटों पर बसों की संख्या आधी से भी कम रही। निरंतर बसें न चलने के कारण राजस्थान जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बस सेवा प्रभावित होने का कारण राजस्थान में हिंसात्मक गतिविधियों का बढ़ना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

डिपो महाप्रबंधक दलबीर फौगाट ने बताया कि डिपो से राजस्थान के लिए रोजाना सात बसें जाती हैं। बुधवार को दो बसें जयपुर व एक बस बालाजी गई है। कुछ दिन पहले राजस्थान में अग्निपथ योजना के विरोध में बसों में तोड़ फोड़ की गई थी। यात्रियों व बसों की सुरक्षा को लेकर सिर्फ सुरक्षित रूटों पर बसों को चलाया जा रहा है। जल्द ही सामान्य हालात होने के बाद सभी रूटों पर बस सेवा निरंतर रूप से शुरू कर दी जाएगी। बुधवार को बड़ा कारण यह भी रहा कि राजस्थान जाने वाली सवारियों की संख्या बहुत कम थी।
विज्ञापन

बॉक्स -
रोजाना राजस्थान जाने वाली बसें
समय स्थान
सुबह 5.40 जयपुर
सुबह 6.10 जयपुर
सुबह 10.30 जयपुर
दोपहर 12.30 जयपुर रात्रि
दोपहर 12 अजमेर रात्रि
सुबह 8.40 कोटा रात्रि
सुबह 9.55 कोटा रात्रि
सुबह 11.25 श्री बालाजी रात्रि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed