{"_id":"68adcc815c6e4d13180d5736","slug":"passengers-are-not-getting-buses-due-to-lack-of-special-booth-on-badli-route-rohtak-news-c-17-roh1020-715625-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बादली मार्ग का स्पेशल बूथ न होने से यात्रियों को नहीं मिल रहीं बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बादली मार्ग का स्पेशल बूथ न होने से यात्रियों को नहीं मिल रहीं बसें
Tue, 26 Aug 2025 08:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 26 Aug 2025 08:32 PM IST
विज्ञापन
बस अड्डे के बूथ संख्या एक व दो पर खड़ी केवल गुरुग्राम और बहादुरगढ़ रूट की बसें। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। बस अड्डे पर बादली मार्ग का स्पेशल बूथ न होने से निजी व रोडवेज बसों के संचालन का समय यात्रियों को नहीं मिल रहा है। बस अड्डे से दिल्ली, बहादुरगढ़ और गुरुग्राम मार्ग के स्पेशल बूथ की बसों का संचालन तो किया जा रहा है लेकिन अलग से बादली का बूथ न होने से बसों का सही ठहराव नहीं हो रहा है। ऐसे में रोडवेज और निजी बसों में सवार होने के लिए यात्रियों को बसों की समय पर जानकारी नहीं मिल पाती और उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बस अड्डे पर बूथ संख्या-1 से मुरादाबाद, वृंदावन और दिल्ली मार्ग के लिए बसों का संचालन हो रहा है। बूथ-2 से दिल्ली, नजफगढ़, सांपला, गुरुग्राम व बहादुरगढ़ के लिए बसों का संचालन होता है। बादली जाने वाले यात्रियों के लिए इन बूथों पर बसों को खड़ा होने का स्थान नहीं मिल पाता।
न ही बस अड्डे के 18 अन्य बूथों पर बादली मार्ग की बसों के लिए निश्चित आगमन और प्रस्थान का स्थान है। यात्री प्रवीन व ज्योति ने बताया कि बादली का कोई बस काउंटर न होने से यात्री परेशान घूमते रहते हैं। बादली मार्ग का स्पेशल बूथ हो तो यात्रियों को सुविधा मिल सकती है।
विज्ञापन
वहीं, निजी बस संचालक मनजीत ने बताया कि रोडवेज अधिकारियों को बस अड्डे पर बादली मार्ग की बसों को के लिए स्पेशल बूथ बनाए जाने के लिए पत्र दिया गया है लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि बूथ से बसें न चलने के कारण निजी बसों के चालक-परिचालकों को नुकसान हो रहा है। बसों का संचालन न होने फीस और टैक्स भरना भी मुश्किल हो गया है।
-- -- -- -- --
बस अड्डे के बूथ संख्या एक से पहले बादली मार्ग के लिए बसों का स्थान बनाया गया है। अड्डे से 13 टाइम रोडवेज और निजी बसों का संचालन बादली मार्ग के लिए किया जा रहा है।
- हंसराज, संस्थान प्रबंधक, रोडवेज