फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Parveen, Daughter of Sonipat Haryana become a counselor in England

उपलब्धि: हरियाणा के सोनीपत की बेटी, रोहतक की बहू इंग्लैंड में बनी काउंसलर, शिक्षा के क्षेत्र में कमाया है नाम

Sat, 06 May 2023 02:07 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 06 May 2023 02:07 AM IST
सार

बोरेहामवुड केलिनवर्थ में लेबर पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। परवीन साल 2018 में यूनाइटेड किंगडम में मिसेज गुडविल का खिताब जीत चुकी हैं। शिक्षा के क्षेत्र में नाम कमाने के बाद काउंसलर बनीं हैं।

विज्ञापन
Parveen, Daughter of Sonipat Haryana become a counselor in England
काउंसलर का चुनाव जीतने के बाद परवीन रानी अपने पति सुनील दहिया के साथ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सोनीपत के गांव आंवली की बेटी परवीन ने इंग्लैंड के बोरेहामवुड केलिनवर्थ में लेबर पार्टी के टिकट पर काउंसलर का चुनाव जीता है। शुक्रवार सुबह जैसे ही यह खबर लगी तो लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। परवीन की जीत पर सोनीपत और रोहतक के लोगों ने मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया।

विज्ञापन


जिले के गांव आंवली निवासी परवीन रानी की प्रारंभिक शिक्षा सोनीपत में हुई। उसके बाद उन्होंने रोहतक में उच्चर शिक्षा ग्रहण की और कुछ समय तक नौकरी की। परवीन की शादी रोहतक में हुई। उनके पति सुनील दहिया हरियाणा रोडवेज में अकाउंट अधिकारी थे।
विज्ञापन



रोहतक के सर छोटूराम नगर, सुखपुरा चौक स्थित ससुराल में परवीन रानी की सास ओमपति व परिवार के सदस्य खुशी मनाते हुए।

अब वे परवीन के साथ इंग्लैंड में रहते हैं। परवीन साल 2011 में इंग्लैंड चली गई थीं। परवीन ने यूके इंग्लैंड में शिक्षा संस्थान चलाया। शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने के बाद अब राजनीति में आ गई हैं। लेबर पार्टी ने इन पर विश्वास जताया और टिकट दिया। परवीन ने चुनाव लड़ा और विजयी रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल और मुख्यमंत्री कर चुके हैं सम्मानित
कलर्स यूके की तरफ से यूके में रह रही भारतीय महिलाओं के लिए साल 2018 में लंदन में मिसेज इंडिया यूके प्रतियोगिता हुई, जिसमें परवीन रानी ने मिसेज गुडविल का खिताब जीता था। उन्होंने विदेश में नारी शक्ति, शिक्षा के लिए बेहतर काम करने, लंदन में हिंदी भाषा का प्रचार करने के साथ 7 राष्ट्रों में हिंदी भाषा को प्रचारित प्रसारित करने के लिए अपना योगदान दिया है। इसके लिए परवीन रानी को हरियाणा के राज्यपाल और मुख्यमंत्री सम्मानित कर चुके हैं।



संत निरंकारी सेवादल के संचालक सूरज प्रकाश, सुनीता, नीलू सेठी, मधु वालिया मिलकर परवीन रानी की माता रामरती के साथ खुशी मनाते हुए।

परवीन रानी के पिता ओमप्रकाश मलिक आर्मी से सेवानिवृत्त हैं। मां रामरती संत निरंकारी सेवादल सोनीपत की सह संचालिका हैं। भाई दिनेश कुमार इंग्लैंड के बर्मिंघम में रहते हैं। सोनीपत में शुक्रवार को संत निरंकारी सेवादल के संचालक सूरज प्रकाश, सुनीता, नीलू सेठी, मधु वालिया ने रामरती के साथ खुशी मनाई। वहीं रोहतक में सर छोटूराम नगर, सुखपुरा चौक स्थित घर में परवीन रानी की सास ओमपति, परिवार के सदस्य निर्मला, सुनीता, भतीजा गोविंद, देवर दीपक ने भी मिठाई बांटकर खुशी मनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed