फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Party workers are Congress's real strength; strengthen

कार्यकर्ता ही कांग्रेस की असली ताकत, बूथ स्तर करें मजबूत: हुड्डा

Mon, 14 Sep 2026 02:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Party workers are Congress's real strength; strengthen
कार्यक्रम में मौजूद सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा व कांग्रेसी कार्यकर्ता। - फोटो : Archive
कलानौर। सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की असली ताकत बूथ स्तर का कार्यकर्ता है। कार्यकर्ता मजबूत होगा तो संगठन भी मजबूत होगा। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है और प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी व कानून व्यवस्था समेत विभिन्न समस्याओं से परेशान है। इसलिए हम सब को बूथ स्तर तक पहुंचकर कांग्रेस की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का काम करना होगा।
विज्ञापन

हुड्डा रविवार को पुराना बस स्टैंड स्थित शिव मंदिर में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण एवं शहरी कलानौर की ओर से आयोजित ब्लॉक स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कलानौर विधायक शकुंतला खटक ने की।
विज्ञापन


विधायक शकुंतला खटक ने कहा कि आने वाला समय चुनौतीपूर्ण है इसलिए संगठन को अभी से मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता के साथ पार्टी को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। कहा, कांग्रेस हमेशा गरीब, किसान, मजदूर और कर्मचारियों की पार्टी रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिवेशन का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष कुशलानंद वशिष्ठ और महेंद्र अरोड़ा ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और कांग्रेस की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने पर चर्चा हुई। इस अवसर पर बलबान रंगा, कुलदीप केडी, बिल्लू हुड्डा, वीरेंद्र, जयदीप धनखड़, पार्षद मनजीत सिंह सिक्का, बोबी पूर्व चेयरमैन, डॉ. शतीश चुघ, संत वधवा, सुनील राठी, शुकरम, टोनी गुढ़ान, राजबीर डागर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed