फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Park will be built in Madana Kalan with Rs 21 lakhs, work order issued

Rohtak News: मदाना कलां में 21 लाख से बनेगा पार्क, वर्क ऑर्डर जारी

Sat, 16 Nov 2024 10:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 16 Nov 2024 10:21 PM IST
विज्ञापन
Park will be built in Madana Kalan with Rs 21 lakhs, work order issued
झज्जर। मदाना कलां में लगभग 21 लाख की लागत से पार्क का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए पंचायत विभाग की तरफ से वर्क ऑर्डर जारी किए गए हैं। पार्क में मिट्टी का भरत, चहारदिवारी, पगडंडी बनाने सहित कई सुविधाएं दी जाएंगी। पार्क बनाने के लिए छह महीने की समय सीमा तय की गई है।
विज्ञापन

इसको लेकर अगस्त महीने में टेंडर जारी किया गया था। पंचायती राज विभाग की तरफ से गांवों में चुनाव से पहले होने वाले काम शुरू नहीं हो पाए थे, विधानसभा चुनाव के बाद से ही लगातार करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


मदाना कलां गांव में लगभग 21 लाख की लागत से पार्क का निर्माण किया जाएगा। अगस्त महीने में टेंडर जारी होने के बाद अब काम के लिए वर्क ऑर्डर जारी हो गए हैं। इसमें लोगों के बैठने के लिए शेड बनाए जाएंगे। घास लगाने का काम किया जाएगा वहीं पानी की सुविधा के लिए पार्क में वाटर कूलर लगाया जाएगा ताकि पार्क में आने वाले लोगों को पीने के पानी की समस्या न हो। पार्क में शौचालय भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



मदाना कलां में पार्क बनाने के लिए अगस्त महीने में टेंडर जारी किया गया था। विधानसभा चुनाव के चलते आगे की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई। अब पार्क बनाने के लिए वर्क ऑर्डर जारी किए गए हैं। जल्द की पार्क का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। पार्क बनाने की समय सीमा छह महीने रखी गई है।
ललित कुमार, एक्सईएन पंचायती राज विभाग, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed