फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Panipat and Rohtak won the state-level baseball competition.

Rohtak News: राज्यस्तरीय बेसबॉल प्रतियोगिता में पानीपत व रोहतक ने मारी बाजी

Thu, 02 Oct 2025 02:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 02 Oct 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Panipat and Rohtak won the state-level baseball competition.
47 रोहतक ​स्थित राजीव गांधी खेल मैदान पर आयोजित राज्य स्तरीय स्कूली हॉकी प्रतियोगिता में खेलते
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। शिक्षा विभाग की ओर से जाट स्कूल के बेसबॉल ग्राउंड में आयोजित राज्यस्तरीय बेसबॉल प्रतियोगिता में अंडर-14 आयु वर्ग लड़कों में प्रथम पानीपत, द्वितीय पंचकूला, तृतीय झज्जर, चतुर्थ कैथल रहा। अंडर-17 में प्रथम हिसार, द्वितीय पानीपत, तृतीय रोहतक, चतुर्थ कैथल और अंडर-19 प्रथम पानीपत, द्वितीय रोहतक, तृतीय हिसार, चतुर्थ गुरुग्राम रहा।
मीडिया संयोजक डॉ. जनक राज ने बताया कि बुधवार को 58वीं हरियाणा राज्यस्तरीय स्केटिंग, बेसबॉल और हॉकी खेल प्रतियोगिताओं का समापन हुआ। जैड ग्लोबल स्कूल में आयोजित राज्यस्तरीय स्कूली स्केटिंग प्रतियोगिता में लड़कों में ओवरऑल चैंपियन जसदेव सिंह जींद और लड़कियों में ओवरऑल चैंपियन मायरा सिक्का फरीदाबाद रही।
विज्ञापन


स्केटिंग प्रतियोगिता के परिणाम
अंडर-14 आयु वर्ग इनलाइन 100 मीटर इवेंट लड़कों में प्रथम रियांश कश्यप अंबाला, द्वितीय रिद्धित्य पंचकूला, तृतीय युवराज सोनीपत, लड़कियों में प्रथम आकांशा शर्मा पंचकूला, द्वितीय अवनी फतेहाबाद और तृतीय संजीदा कुरुक्षेत्र रही। क्वॉड 100 मीटर इवेंट लड़कों में प्रथम दक्ष कुमार सोनीपत, द्वितीय मयंक सिंह गुरुग्राम, तृतीय सत्यदीप राय फरीदाबाद, लड़कियों मे प्रथम सांवी सोनीपत, द्वितीय शताक्षी पंचकूला और तृतीय अनन्या पंचकूला रही। इनलाइन 100 मीटर रेस लड़कों में प्रथम जश्न कुरुक्षेत्र, द्वितीय प्रिंस गुप्ता अंबाला, तृतीय संचित भारद्वाज सोनीपत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-17 इनलाइन 1000 मीटर इवेंट लड़कियों में प्रथम मायरा सिक्का फरीदाबाद, द्वितीय नवरूप चौहान करनाल, तृतीय वंशिका गुरुग्राम रही। अंडर-19 आयु वर्ग इनलाइन 100 मीटर रेस लड़कों में प्रथम राहुल अंबाला, द्वितीय प्रिंस पानीपत, तृतीय वेदांत जींद, इनलाइन 1000 मीटर रेस लड़कियों में प्रथम अग्रिमा जींद, द्वितीय मानवी अंबाला, तृतीय अंजलि सोनीपत रही।
क्वॉड 100 मीटर इवेंट लड़कों में प्रथम पुनीत पानीपत, द्वितीय गंभीर सोनीपत, तृतीय तरुण हिसार और लड़कियों में प्रथम नाजप्रीत अंबाला, द्वितीय हर्षिता सोनीपत, तृतीय याना गुरुग्राम रही। अंडर-14 लड़कों में रोड रेस 2000 मीटर क्वाड इवेंट प्रथम अबीर गोयल फरीदाबाद, द्वितीय संयम रोहतक, तृतीय मयंक पोरिया सोनीपत, लड़कियों में प्रथम श्रुति वर्मा सोनीपत, द्वितीय साक्षी बूरा सोनीपत, तृतीय अफसाना खातून गुरुग्राम रही।


हॉकी प्रतियोगिता के परिणाम
राजीव गांधी खेल परिसर में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता अंडर-14 लड़कों में प्रथम सोनीपत, द्वितीय भिवानी, तृतीय रेवाड़ी व चतुर्थ रोहतक रही। अंडर- 17 में प्रथम सोनीपत, द्वितीय भिवानी, तृतीय कैथल और चतुर्थ रोहतक रही। अंडर 19 वर्ष लड़कों में सिरसा ने प्रथम स्थान, कैथल द्वितीय, सोनीपत तृतीय और रोहतक चतुर्थ स्थान पर रही।

विजेता खिलाडि़यों का किया सम्मान
प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन और खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलजीत सिंह, प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी विजेंद्र हुड्डा और जिला सहायक शिक्षा अधिकारी (खेल) संजय मलिक, एईईओ राकेश सिवाच ने विजेता खिलाडि़यों का सम्मान किया।

47  रोहतक स्थित राजीव गांधी खेल मैदान पर आयोजित राज्य स्तरीय स्कूली हॉकी प्रतियोगिता में खेलते

47 रोहतक स्थित राजीव गांधी खेल मैदान पर आयोजित राज्य स्तरीय स्कूली हॉकी प्रतियोगिता में खेलते

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed