फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Panchayats doing remarkable work in the field of cleanliness will be honored

Rohtak News: स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली पंचायतें होंगी सम्मानित

Tue, 12 Nov 2024 02:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 12 Nov 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Panchayats doing remarkable work in the field of cleanliness will be honored
झज्जर। जिला मुख्यालय स्थित संवाद भवन में चल रहे सरपंचों, ग्राम सचिव तथा स्वच्छाग्रही का छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को संपन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के सभी खंडों के सरपंचों, ग्राम सचिव और स्वच्छाग्रही ने भाग लिया।
विज्ञापन


हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान की मास्टर ट्रेनर सुशीला तथा ललिता राठी ने विलेज सेनिटेशन प्लान, वार्ड सभा, ग्राम सभा तथा विभिन्न समितियां, विभागीय अधिकारियों के सहयोग से बनाए जाने वाली योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने ग्राम पंचायत को राज्य, केंद्र सरकार की ओर से दिए जाने वाले पुरस्कारों के बारे में भी विस्तार से बताया। उन्होंने पंचायत के नौ संकल्पों के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि कोई भी पंचायत केवल एक संकल्प पर काम करके ढाई करोड़ तक का पुरस्कार प्राप्त कर सकती है।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन की डीपीएम मीनू रानी ने बताया कि छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान स्वच्छ भारत मिशन फेस -दो की भूमिका, विलेज सैनिटेशन प्लान, ठोस तथा तरल कचरा प्रबंधन तथा प्लास्टिक मैनेजमेंट से अवगत कराया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत सार्वजनिक शौचालय की सफाई, संचालन एवं सौंदर्यीकरण, रेट्रोफिटिंग की प्रतियोगिता ग्राम पंचायतों में किए जाएंगे। इस अभियान के दौरान जिन सरकारी भवनों में सार्वजनिक शौचालय की सुविधा नहीं हैं, उनमें सार्वजनिक शौचालय बनाए जाएंगे। इस अवसर पर सभी खंडों के खंड समन्वयक संगीता दलाल, संदीप बोडिया और सविता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed