फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Panchayat resolution passed, demand for arrest of accused; to be unveiled on 14th

Rohtak News: पंचायत का प्रस्ताव पास, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग<bha>;</bha> 14 को होगा अनावरण

Sat, 11 Apr 2026 02:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Panchayat resolution passed, demand for arrest of accused; to be unveiled on 14th

विज्ञापन
कलानौर। क्षेत्र के गांव खैरड़ी में डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति खंडित किए जाने के बाद शुक्रवार को ग्राम पंचायत की बैठक में अहम प्रस्ताव पास किया गया। पंचायत ने बाबा साहेब के नाम पर भवन के लिए जमीन देने का निर्णय लिया है। इस स्थान पर चौधरी छोटूराम व बाबा साहेब की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी।
पंचायत की ओर से फिलहाल नई मूर्ति स्थापित कर दी गई है। मौके पर तहसीलदार दिनेश ढिल्लों भी मौजूद रहे। प्रशासन और ग्रामीणों के सहयोग से गांव में स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है। ग्रामीणों ने घटना में शामिल आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग भी उठाई।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। जानकारी के अनुसार, 14 अप्रैल को बाबा साहेब जयंती के अवसर पर मूर्ति का विधिवत अनावरण किया जाएगा। प्रशासन द्वारा गांव में शांति बनाए रखने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो कैप्शन सौजन्य संवाद
मूर्ति स्थापित करते ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed