फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Panchayat operators should be ready for struggle: Naveen Jaihind

संघर्ष के लिए तैयार रहे पंचायत ऑपरेटर : नवीन जयहिंद

Sun, 25 Aug 2024 04:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
Panchayat operators should be ready for struggle: Naveen Jaihind
24सीटीके17..नवीन जयहिन्द। संवाद
रोहतक। एक सप्ताह पहले हजारों पंचायत ऑपरेटर कर्मियों ने नवीन जयहिंद के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया था, इसमें वह मांगों को लेकर भाजपा व कांग्रेस पार्टियों के दफ्तर पर गए थे। जहां जयहिंद ने दोनों पार्टियों को अपनी स्थिति स्पष्ट करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया था। इसी विषय को लेकर सीपीएलओ व एलसीएलओ के कुछ कर्मचारी शनिवार को जयहिंद के तंबू में पहुंचे और आगे की रणनीति तैयार की।
विज्ञापन

जयहिंद ने बताया की 1 सितंबर को सेक्टर–6 के तंबू में बैठक रखी है, इसमें साथी आकर अपनी समस्याएं और मांग बताएं। पार्टियों को यह समस्या व मांग अपने मेनिफेस्टो में रखनी चाहिए। अगर सीपीएलओ व एलसीएलओ कर्मियों को लगता है की उनकी मांग पार्टियों को अपने मेनिफेस्टो में रखनी चाहिए तो सभी साथी बैठक में जरूर पहुंचे। कर्मचारियों ने जयहिंद को बताया की उस आंदोलन के बाद हमारे कुछ साथियों को डराया व धमकाया गया है। जयहिंद ने कहा की हमारा काम अपने हक की लड़ाई लड़ना है और जब तक हमारी मांगें पूरी न हो हम लड़ते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed