{"_id":"756775e8fbd2ae4a726b0f8cfe437747","slug":"panchayat-election-in-kalanaur-today-no-worker-on-duty-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुपती फिरी पोलिंग पार्टियां, भेजने को ढूंढकर लाने पड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुपती फिरी पोलिंग पार्टियां, भेजने को ढूंढकर लाने पड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sun, 24 Jan 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर पोलिंग पार्टी में शामिल कोई आदमी गायब हुआ तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
करा दी जाएगी। पोलिंग पार्टी रवाना होनी है और अब लिस्ट तैयार हो रही है।
जाट संस्था के मैदान में कुछ इस तरह ही अधिकारियों को शोर मचाना पड़ा,
जिसके बाद पोलिंग पार्टियों के कर्मी निकलकर आए और उनको रवाना किया गया।
कलानौर ब्लॉक की 24 पंचायतों में रविवार को चुनाव होने हैं, जिसके लिए पोलिंग पार्टियां रवाना करने के लिए सभी कर्मी जाट संस्था के मैदान में बुलाए गए थे। वहां पोलिंग पार्टियों में शामिल कर्मी पहुंचे जरूर, लेकिन वह चुनावी ड्यूटी से बचने के लिए पास ही दीवारों के पीछे छुप गए।
इससे पोलिंग पार्टियों में कर्मियों की भारी कमी हो गई। उस समय रिजर्व पार्टियों के कर्मियों को बुलाकर चलता कर दिया गया। लेकिन उसके बावजूद भी पार्टियां पूरी नहीं हो सकीं। इसके बाद अधिकारी भड़क गये और पोलिंग पार्टियों में शामिल कर्मियों को नहीं आने पर एफआईआर कराने की चेतावनी दी गई। उसके बाद कई कर्मी सामने आए और उनको रवाना किया गया।
इस तरह वहां काफी देर तक खींचतान चलती रही। यहां भी मतदान कर्मी किसी तरह अपनी ड्यूटी कटवाने के लिए जोर लगाते रहे, जब उनकी बात नहीं बनी तो गांवों के लिए रवाना हो गए।
चुनावी ड्यूटी से गायब रहने वाले 478 को नोटिस
चुनावी ड्यूटी से गायब रहने वाले 478 को नोटिस जारी किया गया है। यह उन मतदान कर्मियों को जारी किया गया है जो दूसरे चरण के चुनाव में ड्यूटी से गायब हो गए थे।
उनको नोटिस जारी करके यह पूछा गया है कि उनके खिलाफ क्यों न एफआईआर दर्ज करा दी जाए और उनके खिलाफ क्यों न कार्रवाई की जाए? यदि कोई कर्मचारी इसका कोई जवाब नहीं देता है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।