फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Flood pipeline work completed; several villages in Meham to get relief.

Rohtak News: फ्लड पाइपलाइन का काम पूरा, महम के कई गांवों को मिलेगी राहत

Wed, 26 Aug 2026 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 26 Aug 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Flood pipeline work completed; several villages in Meham to get relief.
महम। एसडीएम महम विपिन कुमार ने बुधवार को भैणी चंद्रपाल, भैणी सूरजन और सैमाण गांवों का दौरा कर बाढ़ के पानी की निकासी व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इन गांवों में फ्लड लाइन का कार्य पूरा कर लिया गया है। इससे बरसात अथवा बाढ़ की स्थिति में पानी की निकासी सुचारु रहेगी और किसानों को जलभराव से राहत मिलेगी।
विज्ञापन


एसडीएम ने कहा कि फ्लड लाइन से खेतों में लंबे समय तक पानी जमा रहने की समस्या दूर होगी और फसलों को नुकसान का खतरा कम होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निकासी व्यवस्था लगातार सुचारु रखी जाए और कहीं भी पानी की रुकावट न आने दी जाए।
विज्ञापन


किसानों की सुविधा के लिए क्षेत्र में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के आदेश भी दिए गए। विपिन कुमार ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य है कि बाढ़ का पानी खेतों और आबादी की ओर न बढ़े। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे निकासी मार्ग अवरुद्ध न करें और प्रशासन का सहयोग करें। इस अवसर पर एसडीओ देवेन, जेई नरेंद्र और भैणी सूरजन के सरपंच अमित सहित ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed