फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Roadways employees staged a protest against the Transport Minister.

Rohtak News: रोडवेज कर्मचारियों ने परिवहन मंत्री के खिलाफ किया प्रदर्शन

Wed, 26 Aug 2026 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 26 Aug 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Roadways employees staged a protest against the Transport Minister.
50-अपनी मांगों को लेकर बस अड्डे पर प्रदर्शन करते रोडवेज कर्मचारी। संवाद
फोटो संख्या: 50
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा की ओर से बस अड्डे पर विरोध प्रदर्शन करके महाप्रबंधक को परिवहन मंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। रोडवेज कर्मियों ने बताया कि 25 जुलाई को परिवहन मंत्री के आवास के घेराव के दौरान मंत्री ने कर्मचारियों के बीच पहुंचकर ज्ञापन लिया था।
इसके साथ ही उन्होंने 15 दिन के भीतर कर्मचारियों की मांगों पर विचार करने के लिए बैठक बुलाने का आश्वासन दिया था लेकिन तय समय बीत जाने के बाद भी बैठक बुलाने संबंधी पत्र जारी नहीं किया गया है। इससे रोडवेज कर्मचारियों में भारी रोष है।
विज्ञापन



कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में परिचालकों का पे-ग्रेड बढ़ाना और लिपिकों की तर्ज पर तीन वेतन वृद्धि देना, जोखिम वाली ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को जोखिम भत्ता देना, चालकों का पे-ग्रेड बढ़ाना तथा स्टैंड इंचार्ज का पद सृजित कर पदोन्नति देना शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

2016 में भर्ती चालकों को पक्का करने, 2018 में भर्ती कर्मशाला कर्मचारियों को तकनीकी पदों पर पदोन्नति देने तथा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से लगे परिचालकों सहित सभी कर्मचारियों को पक्का करना है। प्रदर्शन की अध्यक्षता दिनेश हुड्डा, सुरेश नेहरा, सुमेश कुंडू, संदीप सिंघवा, जोगिंद्र ढुल, मंजीत कारोर ने की। इन सब के चलते प्रदेश भर के सभी डिपो में परिवहन मंत्री के खिलाफ रोडवेज कर्मचारी 5 व 6 सितंबर को दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed