फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Pakistan's hopes are high, Punjab doesn't have right on water, everyone has right: Minister Arvind Sharma

पाकिस्तान की उड़ी हवाइयां, पानी पर पंजाब नहीं, सबका हक : मंत्री अरविंद शर्मा

Mon, 05 May 2025 02:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Pakistan's hopes are high, Punjab doesn't have right on water, everyone has right: Minister Arvind Sharma
04सीटीके49...भगवान परशुराम जनकल्याण समिति द्वारा सेक्टर 2 में आयोजित भगवान परशुराम जन्मोत्सव व
रोहतक। सहकारिता, कारागार, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉक्टर अरविंद शर्मा का कहना है कि पहलगाम में आतंकी हमले पर भारत के रुख से पाकिस्तान की हवाइयां उड़ी हुई हैं। कभी अमेरिका तो कभी यूएई से भारत से बचाने की गुहार लगा रहा है।
विज्ञापन

शर्मा रविवार को सेक्टर 2 स्थित भगवान परशुराम जनकल्याण समिति की ओर से आयोजित भगवान परशुराम जन्मोत्सव व अभिनंदन समारोह को मुख्यातिथि के तौर पर संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

अरविंद शर्मा ने कहा कि पंजाब एक तरफ हरियाणा को अपना भाई कहता है, दूसरी तरफ पंजाब सरकार ऐसी हरकत कर रही है। पानी पर सभी का हक है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी अब हरियाणा व दिल्ली को भूल गई है। चुनाव के बाद पंजाब को भी भूल जाएगी। मंत्री ने कहा कि भगवान परशुराम के आदर्श समाज को एकजुट बनाने, मिलकर चलने के लिए प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहतक के पहरावर में भगवान परशुराम जयंती पर प्रस्तावित राज्यस्तरीय जयंती समारोह अब 17 मई की जगह 30 मई को होगा। मंत्री ने अपने स्वैच्छिक कोष से भगवान परशुराम जनकल्याण समिति को विकास कार्यों के उद्देश्य से 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। शर्मा ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए वंदना की व समाज भलाई का संकल्प लिया।

इस मौके पर समिति प्रधान ललित कौशिक, वरिष्ठ उपप्रधान हरिकिशन भारद्वाज, उप प्रधान ओंकार पराशर, महासचिव डॉ. कपिल कौशिक, सचिव रामकुमार कौशिक, कोषाध्यक्ष डॉ हरिओम वशिष्ठ ने पगड़ी व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। साथ ही कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेवरानंद महाराज, महामंडलेश्वर परमानंद महाराज, अंतरराष्ट्रीय पहलवान योगेश्वर दत्त भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed