{"_id":"6101ab5c8ebc3e5848099756","slug":"painting-of-children-of-gandhi-school-landed-on-t-shirt-rohtak-news-rtk6192677158","type":"story","status":"publish","title_hn":"टी-शर्ट पर उतरी गांधी स्कूल के बच्चों की पेंटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टी-शर्ट पर उतरी गांधी स्कूल के बच्चों की पेंटिंग
विज्ञापन
Painting of children of Gandhi school landed on T-shirt
ऑनलाइन पेंटिंग का गुर सीखने के बाद पहली बार गांधी स्कूल के बच्चों की कला टी-शर्ट पर उतरी है। सुपवा के टेक्सटाइल विभाग की एचओडी निहारिका ने अपने खर्च से बच्चों की पेंटिंग टी-शर्ट पर उतार कर इसका पहला बैच स्कूल को भेंट कर दिया है। इस प्रोजेक्ट को पेपर टू प्रिंट नाम दिया गया है। इसके तहत स्कूल परिसर में प्रदर्शित की गई इन टी-शर्ट में से पांच मौके पर ही बिक गई। जबकि पांच और टी-शर्ट का ऑर्डर भी बच्चों को मिला है।
टेक्सटाइल विभाग की एचओडी निहारिका ने बताया कि बच्चों की पेंटिंग टी-शर्ट पर उतारने से पहले उसे कंप्यूटर पर लिया गया। यहां फोटो शॉप में उन्हें दुरुस्त कर डिजाइन तैयार किया गया। इसके बाद प्रिंट टी-शर्ट पर लिया गया। टी-शर्ट का यह पहला लॉट बच्चों को भेंट किया गया है। ऐसा उन्हें कला के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से किया गया। यही नहीं, इन बच्चों की साप्ताहिक कक्षा लगाई जाएगी। इसमें उन्हें कंप्यूटर, फोटो शॉप का प्रशिक्षण दिया जाएगा। आस्पदा संस्था व स्कूल के सहयोग से उठाए गए इस सकारात्मक कदम का मकसद बच्चों को भविष्य के लिए तकनीक से परिचित कराना व रोजगार के लिए समक्ष बनाना भी है।
आस्पदा आर्ट स्पेस बैंगलोर की संस्थापक युगाश्री एसए ने कहा कि संस्था, गांधी स्कूल व सुपवा शिक्षिका के सहयोग से एक अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत जरूरतमंद बच्चों को कला के प्रति प्रेरित करने के साथ समक्ष बनाने का प्रयास किया गया है। इसी कड़ी में उनकी पेंटिंग को टी-शर्ट पर उतारा गया है। इन बच्चों को छह दिन की थियेटर वर्कशॉप में नाट्य कला का भी प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद बच्चों ने अपने स्तर पर दो नाटक तैयार किए। इनमें से एक नाटक छठ पर्व व दूसरा ट्रैफिक नियमों पर आधारित सावधान रहो, नाटक शामिल है। बच्चों ने इन नाटकों का शानदार मंचन कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।