फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Paddy arrivals pick up, 1121 variety selling at high prices

Rohtak News: धान की आवक तेजी, ऊंचे दामों पर बिक रही 1121 किस्म

Sat, 25 Oct 2025 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 25 Oct 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Paddy arrivals pick up, 1121 variety selling at high prices
25जेएनडी23 : अनाज मंडी में आया हुआ धावक। संवाद
जींद। जिले की मंडियों में धान की आवक तेज हो रही है। शनिवार को लगभग 79,248 क्विंटल धान की आवक हुई जिसमें से लगभग 20,000 क्विंटल निर्यातकों के निजी खरीदारों के हाथों बिकी और 1121 किस्म की धान यहां लगभग 4225 रुपये प्रति क्विंटल के ऊंचे भावों तक बिकी।
विज्ञापन

अनाज मंडी में अब तक लगभग 2,11,512 मीट्रिक धान की आवक हुई जिसमें से लगभग 1,66,725 मीट्रिक धान बिक्री हुई है। वीरवार को मंडी ने 20,000 क्विंटल तक धान की बिक रही थी तो वहीं शनिवार को इसकी खरीद बढ़ती नजर आई और इन दिनों में लगभग 75000 क्विंटल धान की बिकी।
विज्ञापन

धान के भावों में प्रतिदिन 20 रुपये से 30 रुपये तक कभी बढ़ोतरी तो कभी गिरावट देखी जा रही है। शनिवार को मंडी में 1121 नंबर धान की किस्म लगभग 3900 रुपये से 4225 रुपये, धान 1718 किस्म लगभग 3100 रुपये से 3400 रुपये, 1509 किस्म लगभग 3200 रुपये से 3350 रुपये व 1885 धान की किस्म भी लगभग 3400 रुपये से लेकर 3550 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से बिकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पिछले सालों के मुकाबले इस साल इसके भावों में भी कमी देखने को मिली है। इससे किसानों को काफी नुकसान होता दिख रहा है और किसानों का कहना है कि इस पर लागत देखते हुए कृषि का ठेका व पिछला कर्ज तक चुकता नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed