{"_id":"68362422f583a56f9b0b7897","slug":"our-wrestlers-will-show-their-strength-in-the-asian-championship-rohtak-news-c-17-roh1020-661275-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: एशियन चैंपियनशिप में दम दिखाएंगे म्हारे पहलवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: एशियन चैंपियनशिप में दम दिखाएंगे म्हारे पहलवान
Wed, 28 May 2025 02:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 28 May 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
27सीटीके40...सीनियर कोच रवि व कोच रिंकू राठी के साथ अनुज व सचिन। स्रोत: कोच
रोहतक। अंडर-17 नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में मेहर सिंह अखाड़े के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करके दो स्वर्ण पदक जीते किया। यह प्रतियोगिता पलवल में आयोजित की गई। अखाड़ा संचालक मोहित मलिक ने बताया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अनुज ने 65 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
80 किलोग्राम भारवर्ग में सचिन ने स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहलवान वियतनाम में होने वाली एशियन चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने बताया कि इसमें अखाड़े के पहलवान योगेश ने कांस्य पदक जीता।
सीनियर कोच रणबीर ढाका ने विजेता पहलवानों को बधाई दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि दोनों पहलवान हिसार जिले के है व मेहर सिंह अखाड़े में अभ्यास करते हैं। सीनियर कोच रवि अहलावत, रिटायर कैप्टन धर्मवीर हुड्डा, कोच जयवीर, कोच हरदीप सिंह, कोच सोनू व कोच रिंकू राठी ने भी विजेता पहलवानों का हौसला बढ़ाया।