कोरोना संकट के दौरान तंग बाजारों को शहर में नियमों के तहत खोला जा रहा है। नियमों का उल्लंघन करने पर निगम चालान करता है, जिसके विरोध में रेलवे रोड पर शनिवार को रोहतक ट्रेडर्स एसोसिएशन की मीटिंग हुई, जिसकी अध्यक्षता बलदेव मिगलानी ने की। प्रधान हेमंत बख्शी ने कहा कि भीड़ को व्यवस्थित करना प्रशासन का काम है, न ही दुकानदार का। जबकि प्रशासन दुकानदार पर जिम्मेदारी डालकर उसका चालान काट रहा है।
उन्होंने कहा कि इस गर्मी के समय में प्रशासन ने जो समय सीमा व्यापारियों के लिए निश्चित की है उस समय सीमा में बाजारों में आसपास लगते गांव कस्बों और शहर का ग्राहक इकट्ठा हो जाता है। दुकानदार चाहे जितना मर्जी व्यवस्थित करने का प्रयास करे, लेकिन ग्राहक नहीं मानते। क्योंकि ग्राहक को तय समय सीमा के अंदर खरीदारी करनी होती है, ऐसे में वे दुकानदार के कहने के बावजूद नहीं मानते। जबकि प्रशासन दुकानदार को जिम्मेदार ठहराता है। मीटिंग में रोहतक ट्रेडर्स एसोसिएशन के वरिष्ठ उपप्रधान तिलक राज मग्गू, रेलवे रोड़ दूसरे खंड के प्रधान चरणजीत बब्बर, कच्चा बेरी रोड़ के प्रधान डॉ धर्मपाल मुदगिल, हिसार रोड़ के प्रधान विनोद सिक्का, फोटो ग्राफर वाली गली के प्रधान तिलक राज बेरी, मोबाइल एसोसिएशन के प्रधान अशोक कुमार, सुभाष परूथी, नरेंद्र कथूरिया, गुलशन बत्तरा, राज कुमार पाहवा, मोहनी बुद्धिराजा व गौरव गांधी भी मौजूद रहे।