{"_id":"67bcd46107273451d70cddde","slug":"organization-of-training-camp-for-doctors-for-research-rohtak-news-c-17-roh1020-606758-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: चिकित्सकों को शोध के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: चिकित्सकों को शोध के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
विज्ञापन
रोहतक। पं. भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में चिकित्सकों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की शोध करने के लिए मंगलवार को प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए लगभग 200 से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण करवाया है।
मल्टी डिसीप्लिनरी रिसर्च यूनिट के नोडल अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि शोध में नई-नई तकनिकों का प्रयोग करने के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं। इसका का शुभारंभ कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल करेंगे। यह प्रशिक्षण शोधकर्ताओं को अपने शोध कार्य में नवीनतम तकनीकों और विधियों का उपयोग करने में मदद करेंगे। मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर, आईसीएमआर, डीबीटी, पीएचएफाई, डीएचआर से आए वैज्ञानिकों ने शोध प्रश्नों का चयन, शोध डिजाइन, डेटा संग्रहण, डेटा एनालिटिक्स, विभिन्न एजेंसियों से फंड जुटाने, अंतरराष्ट्रीय शोध सहयोग, शोध प्रकाशन व शोध वित्तपोषण के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उन्होंने बताया इसका उद्देश्य चिकित्सक रिसर्च के लिए कम जानकारी होने और ग्रांट नहीं मिलने के कारण रिसर्च नहीं कर पाते। इससे उन्हे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान नहीं मिल पाती। इसी के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।