फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Orders ordered to install 150 motors of 150-180 horsepower in 10 days to deliver water to the end of the city

शहर के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने के लिए 10 दिन में 150-180 हॉर्स पावर की 10 मोटर जलघरों में लगाने के दिए आदेश

Thu, 25 Mar 2021 01:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
Orders ordered to install 150 motors of 150-180 horsepower in 10 days to deliver water to the end of the city
पेयजल व सीवर समस्याओं के निदान और अमरूत योजना के कामों की प्रगति पर विचार-विमर्श के लिए मेयर मनमोहन गोयल ने बुधवार को अधिकारियों संग करीब छह घंटे बैठक की। सीवर की समस्याओं के निदान में ढिलाई पर नाराजगी जाहिर की। अंतिम छोर तक पानी सप्लाई नहीं पहुंचने पर 10 दिन में जलघरों में 150 से 180 हॉर्स पावर की 10 मोटर लगाने के आदेश दिए। आठ में से सिर्फ तीन बूस्टर चालू हालत में होने के दावे पर नाराजगी जताते हुए जल्द चालू करने के लिए कहा।
विज्ञापन

मेयर मनमोहन गोयल ने दोपहर करीब डेढ़ बजे निगम कार्यालय में बैठक शुरू की। जनस्वास्थ्य विभाग की सीवर विंग के अधिकारियों से पूछा कि आखिर क्या वजह है कि समस्याओं का निदान नहीं हो रहा है। लगातार सीवर ओवरफ्लो की शिकायतें आ रही हैं। पेयजल विंग के अधिकारियों से कहा कि दूषित पानी की सप्लाई की शिकायतें सबसे ज्यादा आ रही है। लीकेज की समस्याओं का निदान प्राथमिकता से किया जाना चाहिए। कई एरिया में पानी नहीं पहुंच रहा है, जिससे लोग काफी परेशान हैं। मेयर ने नगर निगम के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि अमरूत योजना के तहत आई 150 से 180 हॉर्स पावर सभी 10 मोटर 10 दिन में लगाई जाएं ताकि गर्मी में शहर के अंतिम छोर पर रहने वाले परिवार को भी पानी मिल सके। जनस्वास्थ्य विभाग को आदेश दिए कि वह मोटर लगवाने का स्थान तत्काल सुनिश्चित करें। मेयर ने अमरूत योजना के तहत प्रस्तावित आठ बूस्टरों में से तीन ही तैयार होने पर नाराजगी जाहिर की। निगम अधिकारी ने रामजोड़ी, बलियाना और पहरावर बूस्टर के तैयार होने की बात कही। इस पर बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता ने कहा कि निगम कनेक्शन लेने के लिए आवेदन करें। प्राथमिकता से कनेक्शन दिया जाएगा।
विज्ञापन

सीवर ओवरफ्लो और दूषित पानी की शिकायतों का निस्तारण धीमा होने पर जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सुधार के लिए कहा गया है। स्पष्ट कहा है कि जनता की शिकायतों को त्वरित और प्रभावी ढंग से निदान होना चाहिए। अमरूत योजना के तहत आठ में से तीन ही बूस्टर बनाए गए हैं, जो निराशाजनक है। तैयार तीनों बूस्टर बिजली कनेक्शन लेकर चालू करने के लिए कहा है। शहर के अंतिम छोर के घर तक पानी आपूर्ति हो, जिसके लिए अमरूत योजना के तहत आई 10 नई मशीनों को 10 दिन में जलघरों में लगाने के भी आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनमोहन गोयल, मेयर, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed