{"_id":"664be29d6d076bc9670fec15","slug":"operation-of-city-buses-stopped-one-has-to-pay-double-the-fare-in-auto-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-107456-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सिटी बसों का संचालन बंद, ऑटो में देना पड़ रहा दुगना किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सिटी बसों का संचालन बंद, ऑटो में देना पड़ रहा दुगना किराया
Tue, 21 May 2024 05:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 21 May 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नए बस स्टैंड की शुरूआत पर हरियाणा रोडवेज विभाग की ओर से सिटी बस सेवा शुरू की गई थी। लेकिन पर्याप्त यात्री न मिलने का हवाला देकर इसे बंद कर दिया गया। इस कारण अब ऑटो में दुगना किराया देकर लोगों को सफर करना पड़ रहा है। बस में पांच रुपये लगते थे अब ऑटो में 10 रुपये खर्चने पड़ रहे हैं।
बहादुरगढ़ में बाईपास पर नए बस अड्डे का निर्माण किया गया था। यात्रियों को गुरुग्राम, दिल्ली, रोहतक, झज्जर व बेरी तथा अन्य स्टेशन पर जाने के लिए बस यहीं से लेनी पड़ती हैं। यहां जाने के लिए यात्रियों को रेलवे स्टेशन से 20 रुपये, पुराना बस स्टेंड से 10 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। सबसे ज्यादा समस्या शाम के समय नए बस अड्डे से शहर की तरफ आने वाली महिला यात्रियों को झेलनी पड़ती है, क्योंकि शाम के समय ऑटो में नशेड़ी किस्म के लोग बैठ जाते हैं। जिससे उन ऑटो में महिला यात्री सवार नहीं हो सकती। इससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। प्रतिदिन बहादुरगढ़ से गुरुग्राम जाने वाली महिला यात्री सुशीला, पिंकी व राखी ने बताया कि शहर से बस अड्डा दूर होने के कारण उन्हें मात्र तीन किलोमीटर के प्रतिदिन 20 रुपये खर्च करने पड़ते हैं, जबकि गुरुग्राम जाने के लिए उन्हें केवल 40 रुपये देने पड़ते हैं। गुरुग्राम की दूरी लगभग 40 किलोमीटर है। शाम के समय बस अड्डे से शहर की तरफ आने में भी परेशानी झेलनी पड़ती है, क्योंकि अंधेरा होने के बाद ऑटो चालक किराया ज्यादा लेते हैं। कई बार ऑटो में नशेड़ी किस्म के लोग सवार हो जाते हैं। यदि वे बस स्टेंड से ऑटो में अकेली सवार होकर आती हैं तो ऑटो चालक उनसे किराया भी कहीं अधिक वसूल करते हैं। उन्होंने रोडवेज विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि बहादुरगढ़ सिटी मेट्रो स्टेशन से नए बस अड्डे तक सिटी बस सेवा शुरू करनी चाहिए। इससे उन्हें आर्थिक बचत के साथ-साथ सहूलियत भी मिलेगी।
वर्जन...
बहादुरगढ़ सिटी मेट्रो स्टेशन से नए बस अड्डे तक शुरू में सिटी बस सेवा चलाई गई थी। इसमें सवारियां पूरी न होने के कारण इसे कुछ समय बाद बंद कर दिया गया था। यदि लोगों की डिमांड आती है तो अधिकारियों से बातचीत करके इसे पुन: चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
-सतीश कुमार, एसएस, बहादुरगढ़ डिपो।