फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   online house tax will be deposit in rohtak nigam

निगम कार्यालय में नहीं खाने पड़ेंगे धक्के, ऑनलाइन जमा होगा हाउस टैक्स

Wed, 26 Aug 2015 03:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 26 Aug 2015 03:00 AM IST
विज्ञापन
शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। अब हाउस टैक्स के बिल निकलवाने और जमा करने के लिए निगम कार्यालय के चक्कर काटने की परेशानी से निजात मिलने की उम्मीद है। जल्द ही हाउस टैक्स जमा करने की प्रक्रिया ऑनलाइन हो जाएगी।
विज्ञापन


 इसके लिए निगम अधिकारियों व एचडीएफसी बैंक के अधिकारियों के बीच बातचीत अंतिम दौर में है। सब फाइनल होने के बाद निगम की साइट पर हाउस टैक्स का नया लिंक बन जाएगा, जिस पर क्लिक करते ही लिंक खुल जाएगा। उसके बाद अपनी कॉलोनी या मोहल्ले का नाम डालकर मकान नंबर डाला जाएगा, जिससे उसका हाउस टैक्स का पूरा डाटा सामने होगा।
विज्ञापन


 उससे पता चल जाएगा कि हमारे मकान, दुकान या कांपलेक्स पर कितना टैक्स है। उस टैक्स को ऑनलाइन जमा कराया जा सकता है, जिसके लिए एचडीएफसी का लिंक सामने आएगा। उस पर क्लिक करने से जिस तरह की गाइडलाइन सामने आएगी, उनका पालन करने पर हाउस टैक्स जमा हो जाएगा। जल्द ही यह प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और शहरवासियों को धक्के खाने से निजात मिलेगी। हां, आपके ऑनलाइन दिख रहे बिल में कोई खामी है तो आपको निगम कार्यालय आकर ही उसे दुरुस्त कराना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाउस टैक्स ऑनलाइन जमा करने की प्रक्रिया चल रही है, जिसमें नगर निगम की वेबसाइट पर लोग अपना बिल देखने के साथ ही उसे जमा भी करा सकेंगे। इसके लिए अधिकारियों की एचडीएफसी से बात चल रही है और उनसे बात पूरी होते ही सब कुछ ऑनलाइन कर दिया जाएगा। इससे निगम की परेशानी भी कम होगी तो लोग भी आराम से बिल जमा करा सकेंगे।
जसवंत सिंह, जेडटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed