फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Online fraud with PGI doctor, case registered

पीजीआई के डॉक्टर से ऑनलाइन धोखाधड़ी, केस दर्ज

Sun, 16 Oct 2022 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Online fraud with PGI doctor, case registered
रोहतक। ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले थम नहीं रहे हैं। शनिवार को पीजीआई थाना में धोखाधड़ी का नया मामला दर्ज किया गया। ठगों ने पीजीआई के डॉक्टर को अपना निशाना बनाया है। व्यापारियों की बिक्री बढ़ाने में मदद के बदले कमीशन देने का लालच देकर रुपये उठे गए। ठगों ने 39000 रुपये मिलने के बाद 89000 रुपये का लक्ष्य तय किया तो डॉक्टर को ठगी का अंदेशा हुआ।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीजीआई कैंपस में रहने वाले डॉ. राघव सिंह ने कहा है कि वह 25 सितंबर को ऑनलाइन यूपीआई फ्रॉड का शिकार हुआ। ऑनलाइन अंशकालिक नौकरी तलाश करते समय एक वेबसाइट पर क्लिक करने पर व्हाट्सएप नंबर पर संपर्क करने के लिए कहा गया। इस पर संपर्क करने पर नाम, उम्र व अन्य जानकारी मांगी गई। इंटरमॉल इंटरनेशनल की कर्मचारी ने व्यापारियों की बिक्री बढ़ाने में मदद करने की जिम्मेदारी दी। इस काम में उसने मेरी सहायता करने की बात भी कही। बदले में व्यापारी के सौंपे गए कार्य को पूरा करने के बाद कमीशन बोनस प्राप्त होगा। इसके बाद एक ऑनलाइन खाता बनाने के लिए कहा गया। इसमें साइनिंग बोनस के रूप में शुरू में 100 रुपये मिले। इसके बाद ऑर्डर मिला। काम के बदले कमीशन मिला। इससे पहले कि अपना पैसा खाते से निकाल पाता, 28 सितंबर को राशि में वीआईपी तीन पर कार्य आदेश मिला। इस पर उन्हें 2500, 7800,21000, 39000 रुपये भेजे। यह राशि भेजने के बाद लक्ष्य 89000 तय कर दिया गया। इसे मैंने पूरा नहीं किया। साइबर क्राइम वेबसाइट पर शिकायत दर्ज करने का प्रयास किया तो शिकायत दर्ज नहीं हो पाई। मेरे साथ हुई ठगी मामले में कार्रवाई की जाए। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed