फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   onion for cm as a diwali gift

सीएम को देने पहुंचे दिवाली के तोहफे में प्याज

Fri, 01 Nov 2013 10:49 PM IST
रोहतक/ब्यूरो
रोहतक/ब्यूरो Updated Fri, 01 Nov 2013 10:49 PM IST
विज्ञापन
onion for cm as a diwali gift
आसमान छू रही महंगाई के विरोध में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के सदस्य मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन


वहां सीएम के न मिलने पर उन्होंने उनके राजनीतिक सलहाकार जेके मल्होत्रा को प्याज का तोहफा देने का प्रयास किया, जिसे उन्होंने स्वीकार नहीं किया। मल्होत्रा ने भाजयुमो सदस्यों का मुंह मीठा करवाकर उन्हें वापस भेज दिया।

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष मुकेश गौड़ के नेतृत्व में सदस्य मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय पहुंचे और महंगाई रोकने में नाकामयाब रहने पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को सीएम आवास तक जाने से रोका तो उनके बीच तीखी बहस हो गई।

प्रदर्शनकारियों में वरुण चौधरी, राकेश शर्मा, अजय पूनिया, पदम ढुल, रविंद्र, विकास शर्मा, विवेक, पवन पहलवान, लवलीन टुटेजा, कविंद्र, सुमित अहलावत, हैप्पी सिंह, नवीन ढुल, ओमकार, संदीप और अनिल स्वामी आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed