फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   One crore rupees were found in a car with Delhi registration number in Rohtak.

Rohtak: दिल्ली नंबर की गाड़ी में मिले एक करोड़ रुपये, कार सवार नहीं दे पाए जवाब; सभी हिरासत में

Wed, 12 Nov 2025 02:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Wed, 12 Nov 2025 02:35 AM IST
सार

अदालत के आदेश पर एक करोड़ रुपये रोहतक ट्रेजरी में जमा करा दिए गए हैं। इस संदर्भ में इनकम टैक्स विभाग को भी सूचित किया गया है।

विज्ञापन
One crore rupees were found in a car with Delhi registration number in Rohtak.
रोहतक में पुलिस की जांच के दौरान पकड़े गए एक करोड़ रुपये। - फोटो : संवाद

विस्तार

रोहतक पुलिस ने जांच के दाैरान रोहतक में मंगलवार दोपहर दिल्ली नंबर की एक गाड़ी से एक करोड़ रुपये बरामद किए हैं। गाड़ी में चार युवक सवार थे। कार सवार युवक झज्जर की ओर से रोहतक आ रहे थे। पुलिस ने चारों युवकों को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में आरोपी युवक नकदी के बारे में कुछ नहीं बता पाए।
विज्ञापन


प्रभारी थाना शिवाजी कॉलोनी निरीक्षक राकेश सैनी के नेतृत्व में थाना टीम जलेबी चौक पुल के नीचे नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान झज्जर की तरफ से आ रही कार को जांच के लिए रोका। इसमें चार युवक सवार थे।
विज्ञापन


इसमें रोहतक की जनता काॅलोनी निवासी अमित व दिल्ली निवासी प्रमोद, सुमित और चालक रवि सवार थे। कार में पीछे की सीट पर बैठे दो युवकों के पास एक-एक पिट्ठू बैग मिला। इसमें 500-500 रुपये व 100-200 के नोटों के बंडल भरे थे। जांच करने पर यह राशि कुल एक करोड़ रुपये हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयकर विभाग को सौंपी नकदी

अदालत के आदेश पर एक करोड़ रुपये रोहतक ट्रेजरी में जमा करा दिए गए हैं। इस संदर्भ में इनकम टैक्स विभाग को भी सूचित किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नकदी आयकर विभाग को सौंप दी गई है। विभाग इस मामले में अपनी जांच व कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed