फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Olympics: Family gets emotional due to Amit's defeat

Olympics: अमित की हार से परिवार हुआ भावुक, फफक पड़े भतीजा-भतीजी, पिता बोले- हमें अमित पर गर्व

Tue, 30 Jul 2024 10:20 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 30 Jul 2024 10:20 PM IST
सार

अमित के पिता विजेंद्र बोले कि हमें अमित पर गर्व है। ओलंपिक का पदक हमारी किस्मत में नहीं था। 

विज्ञापन
Olympics: Family gets emotional due to Amit's defeat
अमित पंघाल के हारने पर भावुक हुए भतीजा केशव और भतीजी महक। - फोटो : सतीश कुमार

विस्तार

पेरिस ओलंपिक में अमित पंघाल को हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद पूरा परिवार भावुक हो गया। भतीजा केशव व भतीजी महक तो चाचा की हार की खबर सुनकर फफक पड़े। इनकी आंखों से आंसू थम नहीं रहे थे। घर में मैच देखने के आए आस-पड़ोस के लोगों का भी कमोबेश यही हाल था और मैच के बाद भी मायूस होकर लौट गए। पिता बिजेंद्र ने मैच के बाद यही कहा, हमें अमित पर नाज है। उसने देश को पदक दिलाने का हर संभव प्रयास किया। ओलंपिक का पदक हमारी किस्मत में ही नहीं है।

विज्ञापन


अमित ने 51 किलोग्राम भार वर्ग के राउंड 16 के मुकाबले में अपना पहला मुकाबला जाम्बिया के पैट्रिक चिन्येम्बा के साथ खेला। इसमें अमित को 4-1 से हार का समाना करना पड़ा। एलईडी स्क्रीन पर अमित की हार के बाद उसका भतीजा केशव व भतीजी महक के साथ पूरा परिवार भावुक हो उठा। अमित की माता उषा देवी का कहना है कि कोई बात नहीं, हार-जीत एक सिक्के के दो पहलू हैं। हमें अपने बेटे पर गर्व है। उसने अच्छा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


अमित के पिता बिजेंद्र सिंह ने कहा कि इस बार तैयारी अच्छी थी। अमित ने अच्छी मेहनत की थी। शायद वह ओलंपिक के दबाव में आ गया। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे अमित से बात हुई थी। उस समय भी अमित दबाव में लग रहा था। सभी को उससे स्वर्ण पदक की उम्मीद थी। ओलंपिक में भी और इससे पहले भी उसके साथ राजनीति खेली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरे बेटे के साथ हुआ भेदभाव
अमित के पिता बिजेंद्र सिंह ने कहा कि अमित ने पहला व तीसरा राउंड बहुत ही शानदार खेला था। अमित के प्रदर्शन में कोई कमी नहीं थी। हार की वजह रेफरी का गलत निर्णय है। रेफरी ने अमित के साथ भेदभाव किया है। कॉमनवेल्थ गेम्स में अमित ने इस बॉक्सर को 5-0 से हराया था। यहां रेफरी के गलत निर्णय से अमित को हार का सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed