{"_id":"af2e087310e3847a00c9be39c6690c24","slug":"oldman-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे को बचाने आए बुजुर्ग की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे को बचाने आए बुजुर्ग की हत्या
रोहतक/ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2013 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव बलंब में बेटे को मारपीट से बचाने आए बुजुर्ग दयाकिशन की तीन लोगों ने पीट-पीटकर और फावड़ा मारकर हत्या कर दी।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया और इस संबंध में मृतक के बेटे के बयान पर तीनों आरोपियों कुलदीप, श्रीभगवान व प्रकाश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी और एफएसएल की विशेष टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी घर से फरार हैं।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार देर रात गांव बलंब निवासी दलबीर पुत्र दयाकिशन गली से गुजर रहा था। इसी दौरान कुलदीप उर्फ बच्ची के साथ उसकी कहासुनी हो गई। इस पर कुलदीप, श्रीभगवान व प्रकाश ने उसे पकड़ लिया। झगड़े का शोर सुनकर दलबीर का पिता दयाकिशन भी वहां पहुंच गया और बीच बचाव करने लगा। बताया जा रहा है कि इसी दौरान कुलदीप ने वहां रखा फावड़ा दयाकिशन के सिर पर मारा और अन्य दोनों ने भी उसके साथ मारपीट की, जिससे दयाकिशन लहूलुहान होकर वहीं गिर गया।
घटना के बाद तीनों हमलावर वहां से फरार हो गए। परिजनों ने दयाकिशन को पीजीआई में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कलानौर थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि मामूली कहासुनी को लेकर बुजुर्ग की हत्या की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।