फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Oh heat.. there will be no outdoor activities in schools after 10 am

Rohtak News: उफ गर्मी.. स्कूलों में 10 बजे के बाद नहीं होगी बाहरी गतिविधियां

Fri, 18 Apr 2025 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 18 Apr 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Oh heat.. there will be no outdoor activities in schools after 10 am
सांपला। अप्रैल में ही गर्मी ने अपना असर दिखना शुरू कर दिया है। वीरवार को दिन का तापमान करीब 40 डिग्री पहुंच गया। बढ़ते तापमान को देखते हुए शिक्षा निदेशालय ने विद्यार्थियों को लू और गर्मी से बचाने के लिए निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

स्कूलों में सुबह 10 बजे के बाद बच्चों की मैदान में खेलकूद, योगा, पीटी या कोई गतिविधि नहीं कराई जाएगी। इसके अलावा बच्चों के लिए स्वच्छ व ठंडे पानी का प्रबंध किया जाएगा। किसी भी स्कूल में विद्यार्थी धूप में खेलते या बैठे मिले तो संबंधित संचालक के खिलाफ विभाग के कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

निदेशालय से जारी निर्देश में कहा गया है कि किसी भी प्रकार का कार्यक्रम या आयोजन खुले धूप में नहीं होगा। विद्यार्थियों के लिए साफ पीने के पानी की व्यवस्था की जाएगी। लू से बचाव के लिए ओआरएस के पैकेट की व्यवस्था की जाएगी। विद्यालय रेडक्रॉस फंड से आवश्यकता अनुसार राशि उपयोग में ला सकते हैं।इसके
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन--सभी स्कूल मुखियाओं को विभाग की तरफ से निर्देशों से अवगत कराया गया है। 10 बजे के बाद कोई भी स्कूल संचालक विद्यार्थियों की बाहरी गतिविधियां नहीं कराएगा। अपने सत्र पर खिड़की दरवाजों के प्रबंध करें ताकि गर्मी कमरों के अंदर न पहुंचे और पानी का विशेष प्रबंध किया जाए।
-सुमन हुड्डा, खंड शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article