{"_id":"69c83e8e99004c38ea091abc","slug":"office-and-car-vandalized-fir-lodged-against-17-youths-rohtak-news-c-17-roh1019-831289-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: कार्यालय और कार में तोड़फोड़, 17 युवकों के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: कार्यालय और कार में तोड़फोड़, 17 युवकों के खिलाफ एफआईआर
विज्ञापन
रोहतक। दो पक्षों के बीच चल रहे झगड़े में शुक्रवार की रात चार गाड़ियों में सवार होकर आए युवकों ने घर के बाहर बने कार्यालय व सामने खड़ी कार में तोड़फोड़ कर दी। लाखनमाजरा थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में पूनम ने बताया कि वह परिवार सहित घर पर थीं। शुक्रवार रात करीब आठ बजे चार गाड़ियों में भगानी, रोहित व निक्की निवासी सुंदरपुर व लाखनमाजरा निवासी राहुल, लक्ष्य, अमन व अशोक 10 साथियों के साथ आए। आते ही अभद्रता की। कार्यालय में तोड़फोड़ शुरू कर दी। सामने खड़ी कार को भी तोड़ दिया।
इसके बाद आरोपी धमकी देकर भाग गए। उनके पास हथियार भी थे। थाना प्रभारी आईपीएस रवींद्र कुमार ने बताया कि दो पक्षों के युवकों के बीच झगड़ा चल रहा है। एक पक्ष ने पहले एफआईआर दर्ज कराई थी। अब दूसरे पक्ष ने मामला दर्ज कराया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। ब्यूरो