फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Nursing students staged a three-hour protest against the college director, and an inquiry committee was formed.

Rohtak News: कॉलेज निदेशक के खिलाफ नर्सिंग छात्राओं का तीन घंटे प्रदर्शन, जांच कमेटी गठित

Wed, 10 Dec 2025 02:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Nursing students staged a three-hour protest against the college director, and an inquiry committee was formed.
37 विवि में मांगों को लेकर प्रदर्शन के दौरान उप​स्थित छात्राएं। संवाद
रोहतक। स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के प्रशासनिक ब्लॉक में मंगलवार शाम को नर्सिंग छात्राओं ने कॉलेज निदेशक के खिलाफ तीन घंटे तक प्रदर्शन किया। हिसार के कागसर स्थित खुशी कॉलेज ऑफ नर्सिंग की छात्राओं ने सुनवाई नहीं होने के चलते रोहतक आने की विवशता जाहिर की। साथ ही कॉलेज निदेशक पर अपशब्द कहने समेत अन्य गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन

प्रदर्शन के चलते विवि प्रशासन ने मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की। इस बारे में छात्राओं को सूचित करते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्राएं वापस लौटीं। इधर, प्राचार्य ने आरोपों को निराधार बताते हुए सिरे से नकार दिया है।
विज्ञापन

कुलपति कार्यालय के बाहर नर्सिंग छात्राओं व एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्याएं गिनाते हुए उनका समाधान करने की अपील की। छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन पर प्रताड़ित करने, शिक्षा व्यवस्था बदहाल व अपशब्द बोलने जैसे संगीन आरोप लगाए। छात्राओं का आरोप है कि कॉलेज प्राचार्य छात्राओं के सामने व उनके परिजनों के लिए अपशब्द कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हॉस्टल के खाने मेें कीड़े मिलते हैं। फीस 50 प्रतिशत बढ़ा दी है। हॉॉस्टल में महिला वार्डन के स्थान पर पुरुष हैं। इस बारे में ई-मेल से विवि प्रशासन को अवगत कराते हुए कार्रवाई की अपील की गई। इसके बावजूद कोई समाधान नहीं हुआ है।

छात्राओं ने कुलपति को दिए प्रताड़ना के सबूत
प्रदर्शन के बावजूद कुलपति छात्राओं से मिलने नहीं आए। बाद में कुलपति ने सात से आठ छात्राओं व एबीवीपी कार्यकर्ताओं से मिलकर चर्चा की। इसके बाद एबीवीपी कार्यकर्ता रमन ने बताया कि करीब आधे घंटे छात्राओं से बातचीत के बाद प्रशासन ने सारी मांगें मानते हुए कमेटी बनाकर समाधान का आश्वासन दिया। यह कमेटी मामले की जांच करेगी। यहां छात्राओं ने प्रताड़ना के सबूत कुलपति को दिए।
11 दिसंबर को महिला आयोग की अध्यक्ष करेंगी दौरा
एबीवीपी छात्र नेता रमन बताया कि 11 दिसंबर को महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया कॉलेज का दौरा करेंगी। छात्राओं की स्थिति का जायजा लेंंगी। छात्राओं ने जींद में आई अध्यक्ष रेनू भाटिया से मिलकर अपनी परेशानी रखी थी।
बेटियां बहुत दुखी हैं। वहां बेटियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। जेल की तरह रखा जा रहा है। उनसे मिलने भी नहीं दिया जाता है। हॉस्टल में खाना तक सही से नहीं दिया जाता है। ऐसे में कैसे डॉक्टर बनेंगी।- संदीप शर्मा, बहल।
अभी बेटियों से ही पता चला कि दो ही शिक्षक हैं। ऐसे में कैसे पढ़ाई करेंगे। यहां मेवात, चरखी दादरी व अन्य जगहों से बेटियां आती हैं। बच्चों के साथ अभिभावकों पर भी आरोप लगाए जा रहे हैं। -रणबीर सिंह, अभिभावक।

पहले पांच हजार हॉस्टल फीस थी। मेस फीस हम अलग से ले सकते हैं। इसको साथ मिलाकर 7500 फीस कर दी। सिर्फ इस फीस को लेकर विवाद था। पीजीआईएमएस में कुलपति से जो छात्राएं मिली हैं इनमें कुछ पास भी हो चुकी हैं। इसको लेकर पीजीआईएमएस प्रशासन को पत्र भी लिख रहा हूं। इनमेें से दस छात्राएं भी कॉलेज की नहीं हैं। जांच के दौरान दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। -जगदीश गोस्वामी, प्रिसिंपल, खुशी कॉलेज ऑफ नर्सिंग कागसर, हिसार।

37 विवि में मांगों को लेकर प्रदर्शन के दौरान उपस्थित छात्राएं। संवाद

37 विवि में मांगों को लेकर प्रदर्शन के दौरान उपस्थित छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed