{"_id":"5769aec94f1c1bb411b48536","slug":"nternational-yoga-day-was-celebrated-in-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजीव गांधी खेल स्टेडियम में एक साथ 5000 ने किया योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजीव गांधी खेल स्टेडियम में एक साथ 5000 ने किया योग
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Wed, 22 Jun 2016 02:46 AM IST
विज्ञापन
राजीव गांधी खेल स्टेडियम में योग दिवस कार्यक्रम में आए केंद्रीय मंत्री डा. हर्षवर्धन, कृषि मंत्री ओपी धनखड़
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजीव गांधी खेल स्टेडियम में मंगलवार को पांच हजार से अधिक ने सामूहिक योग किया। मंत्रियों के साथ ही अधिकारी, कर्मचारी, छात्र, खिलाड़ी, आम लोग योग के रंग में रंगते दिखे। पहले 45 मिनट तक प्रोटोकाल के तहत योग क्रियाएं की गईं, जबकि 15 मिनट तक बच्चों ने योग का डेमो दिया। सरकारी कर्मचारी और आम लोग कार्यक्रम शुरू होने के बाद आधा घंटा देरी तक पहुंचते रहे। कार्यक्रम में जहां आगे की पंक्तियों में बैठे लोगों ने योगासन किया, वहीं पीछे बैठने वाले अधिकतर लोग मौजासन में व्यस्त रहे।
राजीव गांधी खेल स्टेडियम में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी निर्धारित समय सुबह 5.45 से पहले पहुंच गये थे। लगभग 5.52 पर कृषि मंत्री ओपी धनखड़ पहुंचे तो चंद मिनटों बाद केंद्रीय मंत्री डा. हर्षवर्धन पहुंच गये। पतंजलि योगपीठ की दया आर्य व जगबीर आर्य ने तय समय 6 बजे कार्यक्रम शुरू करा दिया। पहले योग क्रियाओं से ओम का उच्चारण कराया गया। उसके बाद चालन क्रियाएं कराई गई तो फिर योगासन की क्रियाएं हुईं। फिर कपालभाति, प्राणायाम, ध्यान, संकल्प के बाद शांति पाठ कराया गया। प्रशासनिक अधिकारियों का दावा है कि योग करने के लिए 5000 ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जबकि इसके बाद भी काफी लोगों ने स्टेडियम में रजिस्ट्रेशन कराया। सभी के पहुंचने का दावा भी अधिकारी कर रहे हैं, लेकिन योग कार्यक्रम शुरू होने के आधा घंटा बाद तक सरकारी कर्मचारी व आम लोग आते रहे। इस दौरान मैदान का काफी हिस्सा खाली रहा। योग करने के लिए बनाई गई पहली पंक्ति में बीच में केंद्रीय मंत्री डा. हर्षवर्धन, कृषि मंत्री ओपी धनखड़ बैठे थे और उनके बाईं ओर अधिकारी योग कर रहे थे। जबकि दाहिनी ओर पुलिस कर्मियों ने योग किया।
योग कार्यक्रम को काफी लोगों ने मजाक भी बना दिया। आगे की लाइनों में सभी योग करते हुए दिखाई दिये, जबकि पीछे की काफी लाइनों में योग करने की जगह लोग आपस में बातचीत करने के साथ ही उलझते दिखाई दिये। योग क्रियाओं के बाद बहादुरगढ़ गुरुकुल के बच्चों ने डेमो दिया, जिसमें सूर्य व चंद्रमा नमस्कार के अलावा कई क्रियाएं दिखाई। व्यवस्था बनाने में लगे पतंजलि योगपीठ के वालंटियर्स को मुख्य अतिथि डा. हर्षवर्धन, ओपी धनखड़ व मनीष ग्रोवर की ओर से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया गया।
विज्ञापन
योग के बाद गंदगी फैलाकर भूले अभियान
राजीव गांधी खेल स्टेडियम में योग कार्यक्रम के बाद लोगों को पैकेट बांटे गये, जिनमें केले और बिस्कुट थे। कुछ देर पहले तक मोदी के योग अभियान को सफल बनाने के लिए बड़ी-बड़ी बातें करने वालों ने पूरे मैदान में केले के छिलके व पैकेट फैला दिये। जिससे वहां चारों तरफ गंदगी फैल गई। हालांकि उसे दिन में साफ करा दिया गया, लेकिन किसी ने स्वच्छता अभियान पर ध्यान तक नहीं दिया।
समय बढ़ता गया, बच्चों की हालत बिगड़ती गई
स्टेडियम में योग करते हुए जिस तरह से समय बढ़ता जा रहा था, उसी तरह बच्चों की हालत बिगड़ती जा रही थी। कई बच्चे योग करते समय गिर गये। उनको तुरंत मैदान से उठाकर अंदर बैठाया गया। ऐसे बच्चों की हालत पानी पिलाने के बाद ठीक हुई। गर्मी में बच्चों के पहली बार योग करने के कारण उनकी ऐसी हालात होने की बात कही जा रही है। बच्चों के इस तरह बीमार पड़ने से काफी देर तक हड़कंप मचा रहा। काफी बच्चों ने स्थिति को देखते हुए योग बीच में ही बंद कर दिया।
मंत्री भी नहीं कर सके सही तरीके से योग
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए अपनी सरकार की कामयाबी का दम भरने वाले मंत्री खुद भी योग क्रियाओं से जूझते नजर आये। कई योग क्रियाओं को देखकर भी केंद्रीय व कृषि मंत्री सही तरीके से नहीं कर पा रहे थे। हालांकि वह बाद में भूल सुधार कर रहे थे, लेकिन उनकी शुरूआत बेहतर नहीं हो रही थी। अनुलोम-विलोम करते हुए तो किसी ने अपने दाएं हाथ का इस्तेमाल किया तो किसी ने बाएं हाथ का।
योग करते हुए भी नहीं छूटा मोबाइल
स्टेडियम में योग करते हुए भी लोगों का मोबाइल मोह नहीं छूटा। मोबाइल की घंटी बजते ही योग को भूलकर बातों में जुट जाते थे। ऐसा केवल पुरुष ही नहीं महिलाएं भी कर रही थीं। किसी के घर से फोन आया तो कोई रिश्तेदारों से बातें करता रहा। अधिकारियों के पीछे बैठकर भी कई महिलाएं फोन पर रिश्तेदारों से बातें करती रही।
सीआरपीएफ व पुलिस के जवानों ने किया योग
पीटीसी सुनारिया स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 220 बटालियन व पीटीसी सुनारिया के अधिकारियों समेत सुरक्षाकर्मियों ने परिवार के सदस्यों के साथ योग किया। योग सत्र की अध्यक्षता केंद्रीय रिजर्व पुलिस के द्वितीय कमान अधिकारी वेदप्रकाश ने की। योग अभ्यास के दौरान उन्होंने कहा कि योग को जीवन में अपनाकर शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहा जा सकता है। इस दौरान योग प्रशिक्षक अमरनाथ ने योग मुद्राओं का अभ्यास करवाया।
गुरुकुल सिंहपुरा में योगासन
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय के रोहतक कार्यालय की ओर से सिंहपुरा स्थित आदर्श गुरुकुल में योग दिवस का आयोजन किया गया। वहां 6 विद्यालयों के सैकड़ों विद्यार्थियों व योग प्रशिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए गुरुकुल के आचार्य शंभु मित्र शास्त्री ने कहा कि योग प्राचीन भारत की अमूल्य धरोहर है। योग प्रशिक्षक सतपाल देशवाल व डीएसओ कार्यालय के राकेश बधवार मौजूद रहे।
शिवमंदिर में नेहरू युवा केंद्र ने किया योग
कलानौर के शिवमंदिर में नेहरू युवा केंद्र की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योगाचार्य डा. सत्यवान ने दीप प्रज्ज्वलित किया और योगासन कराए। महेंद्र कुमार शर्मा, गुढाण के सरपंच अशोक, जिंदराण के सरपंच बलराज, पिलाना के सरपंच अजीत सिंह, प्रधान विकास आदि मौजूद रहे।