फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   now state student on strike, management given notice

स्टेट यूनिवर्सिटी में छात्रों की भूख हड़ताल, प्रबंधन का नोटिस

Tue, 26 Jan 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 26 Jan 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
now state student on strike, management given notice
स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफार्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स में छात्रों और
विज्ञापन
प्रबंधन के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभी तक भीख मांग रहे और धरने पर बैठे छात्रों ने अब भूख हड़ताल शुरू कर दी है। वहीं, दूसरी ओर प्रबंधन ने छात्रों को फीस जमा करने का नोटिस जारी कर दिया है। चेतावनी दी गई है कि यदि 27 जनवरी तक फीस जमा नहीं कराई तो नाम काट दिया जाएगा।

बता दें कि स्टेट यूनिवर्सिटी में फाइन आर्ट की डिग्री को लेकर विवाद चल रहा है। कई दिनों से छात्र विरोध कर रहे हैं। यूनिवर्सिटी कैंपस में चल रहे धरने में सोमवार से छात्रों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी।

पहले दिन छात्र प्रवीण, अनिल, रीतू, मोहित, दिनेश और विजय भूख हड़ताल पर रहे। छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि समाधान नहीं कराया गया तो वे कोर्ट जाएंगे। एसएफआई ने भी छात्रों को समर्थन दिया।

प्रबंधन बोला, आंदोलन खत्म करो, दो दिन में होगा समाधान
डीन प्रो. डीएस कपूर ने देरशाम समाधान का आश्वासन दिया है। डीन ने छात्रों को बताया कि एमडीयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीएस सिंधु से बातचीत हो गई है।

छात्रों की डीएमसी बन चुकी है, लेकिन सॉफ्टवेयर में तकनीकी खामियों के चलते प्रिंट नहीं हो पा रही। दो दिन के अंदर डीएमसी (डिटेल्ड मार्क कार्ड) ऑनलाइन हो जाएगी। इस पर छात्रों ने तर्क दिया कि जब तक वे अपनी डीएमसी ऑनलाइन चेक नहीं करेंगे तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed