फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Now development work worth Rs 700 crore will pick up pace: Manish

अब रफ्तार पकड़ेंगे 700 करोड़ रुपये के विकास कार्य : मनीष

Sat, 07 May 2022 02:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Now development work worth Rs 700 crore will pick up pace: Manish
भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर। साथ में मेयर मनमोहन गोयल ? - फोटो : RohtakCity
कोरोना की वजह से विकास योजनाएं रुक गई थीं। हरियाणा प्रगति रैली में मुख्यमंत्री ने जिले को 700 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी है। आने वाले दिनों में विकास कार्य रफ्तार पकड़ेंगे। यह बात शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष कुमार ग्रोवर ने प्रेसवार्ता में कही।
विज्ञापन

हुडा कांप्लेक्स स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि कोरोना काल का विकास कार्यों पर सीधा असर पड़ा, मगर अब सामान्य हो चुका है। अब जिले में 700 करोड़ रुपये की राशि से विकास कार्यों में तेजी आएगी। शहर का दायरा बढ़ रहा है। आबादी के साथ वाहनों का दबाव भी बढ़ रहा है। इसके मद्देनजर मुख्यमंत्री ने शहर के आठ सरकारी कार्यालयों को सुनारिया के पास निगम की 64 एकड़ जमीन में शिफ्ट करने का निर्णय लिया है। इसके लिए सरकार ने 250 करोड़ रुपये मंजूर कर दिए हैं। नगर निगम रोहतक, नगर पालिका कलानौर, नगर पालिका महम और नगर पालिका सांपला के लिए 120 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। मार्केटिंग बोर्ड की 18 सड़कों को मंजूर किया है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के 16 कामों के लिए 38 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। काहनोर डिस्ट्रीब्यूटरी के लिए पांच करोड़ रुपये मिलेंगे। सिंचाई विभाग के अन्य 12 कामों के लिए 42 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं ताकि जिले के हर खेत तक पर्याप्त पानी पहुंचे सके।
विज्ञापन

नगर निगम में सड़क, पानी, पार्क और अन्य कामों के लिए 32 करोड़ रुपये की घोषणा हुई है। पीडब्ल्यूडी की 24 सड़कों के लिए 94 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। कलानौर और कुलताना गांव के स्कूल को अपग्रेड किया जाएगा। पांच ब्लॉक के लिए 102 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। जाट संस्था से जुड़ेगी बिजली की हॉटलाइन से
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा मुख्यमंत्री ने जाट एजुकेशन सोसायटी को हॉटलाइन बिजली से जोड़ने की घोषणा की। इस पर आने वाले 13 लाख रुपये के खर्च को सरकार वहन करेगी। संस्था का वेतन और लॉ कॉलेज की एनओसी का मसला जल्द निपटा लिया जाएगा। जाट एजुकेशन सोसायटी को 51 लाख रुपये की घोषणा सराहनीय है।
स्कूलों के लिए गठित होंगी दो टास्क फोर्स
मुख्यमंत्री ने 10वीं व 12वीं के पांच लाख विद्यार्थियों को टैबलेट देने की शुरुआत करके नई क्रांति का आगाज किया है। टैबलेट के लिए करीब एक हजार करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। सरकारी स्कूलों के लिए दो टास्क फोर्स गठित करने की घोषणा की है। एक टास्क फोर्स बिल्डिंग, चारदीवारी व नए खेल मैदान तैयार कराने का काम देखेगी, जबकि दूसरी टास्क फोर्स कक्षा के अंदर की सुविधाओं पर काम करेगी।
हरसंभव तरीके से होगा समस्या का समाधान
एक सवाल का जवाब देते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा सरकार हर वर्ग के लिए काम कर रही है। फिर भी जहां दिक्कतें हैं, उन्हें खत्म कराया जाएगा। जो भी शिकायतें मिलेंगी, उनका हरसंभव तरीके से समाधान कराएंगे।

प्रेसवार्ता में ये भी रहे मौजूद
मेयर मनमोहन गोयल, जिलाध्यक्ष अजय बंसल व वरिष्ठ नेता सतीश नांदल ने संयुक्त रूप से कहा कि लोगों की ओर से जो मांग रखी जाएगी, उसे सरकार सिरे चढ़ाने का काम करेगी। इस दौरान महामंत्री सतीश आहुजा, महामंत्री राजेश भालोट, सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल, पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश बागड़ी, जिला मीडिया प्रभारी तरुण सनी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश बिस्ला, पार्षद सुरेश किराड़, मंडल अध्यक्ष सतीश ठेकेदार, मंडल अध्यक्ष अशोक सहगल, मंडल अध्यक्ष राजीव भाकर, हैप्पी अनेजा, सुरजीत जसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed