फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Nodal officers should ensure compliance with election related duties: Election Officer

नोडल अधिकारी चुनाव संबंधित ड्यूटी की अनुपालना सुनिश्चित करें : निर्वाचन अधिकारी

Thu, 28 Mar 2024 04:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 28 Mar 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
Nodal officers should ensure compliance with election related duties: Election Officer
रोहतक। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अजय कुमार ने भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों की अनुपालना में लोकसभा चुनाव 2024 को शांतिपूर्ण व सुचारु ढंग से संपन्न करवाने, विभिन्न गतिविधियों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। सभी संबंधित नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह चुनाव संबंधित ड्यूटी की अनुपालना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

अजय कुमार ने जारी आदेश के तहत इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन प्रबंधन, नैतिक मतदान को स्वीप गतिविधियों के लिए अतिरिक्त उपायुक्त नोडल अधिकारी होंगी और इस कार्य में डीआईसी के महाप्रबंधक व ईवीएम मास्टर ट्रेनर उनकी मदद करेंगे। कानून व्यवस्था, पैरामिलिट्री पुलिस बल की तैनाती एवं जिला सुरक्षा योजना, वल्नरेबिलिटी पहचान के लिए पुलिस अधीक्षक नोडल अधिकारी होंगे। वाहनों की अनुमति के लिए संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारी, लोकसभा आम चुनाव के दौरान प्रशिक्षण प्रबंधन एवं नियंत्रण कक्ष के लिए जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, सामग्री प्रबंधन के लिए एमसी नायब तहसीलदार, परिवहन प्रबंधन के लिए प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण के सचिव और परिवहन महाप्रबंधक, साइबर सुरक्षा के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय के साइबर सुरक्षा प्रभारी, मैनपावर प्रबंधन, कम्प्यूटराइजेशन एवं आईटी व एसएमएस निगरानी के लिए एडीआईओ नोडल अधिकारी होंगे।
विज्ञापन


मूलभूत सुविधाओं के लिए इन विभागों को मिली जिम्मेवारी
जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार की ओर से जारी आदेश के तहत आदर्श चुनाव आचार संहिता को लागू करने, सी-विजिल, एनकोर, सक्षम, ईएसएमएस, ईएमएस और चुनाव संबंधी आईटी एप के लिए नगर निगम के संयुक्त आयुक्त, मतगणना केंद्रों की तैयारी व रखरखाव, मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं के लिए लोक निर्माण विभाग के अधीक्षक अभियंता, खर्च निगरानी के लिए डीईटीसी (बिक्री कर), पर्यवेक्षक के लिए डीईटीसी (आबकारी), बैलेट पेपर, डमी बैलेट पेपर, पोस्टल बैलेट पेपर एवं ईटीपीबीएस के लिए जिला राजस्व अधिकारी, मीडिया के लिए जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी, इलेक्टोरल रोल और सभी प्रकार की अनुमतियों के लिए सिंगल विंडो के लिए जिला शिक्षा अधिकारी, संचार योजना व जिला चुनाव प्रबंधन योजना के लिए जिला सांख्यिकी अधिकारी, टोल फ्री हेल्पलाइन 1950 एवं जन शिकायत निपटारे के लिए खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, पीडब्ल्यूडी मतदाताओं को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी नोडल अधिकारी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed