फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   No fogging in Pada Mohalla even after dengue case

Rohtak News: डेंगू का केस आने के बाद भी पाड़ा मोहल्ला में फॉगिंग नहीं

Tue, 05 Nov 2024 11:29 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
No fogging in Pada Mohalla even after dengue case
05सीटीके15-ओमप्रकाश। स्रोत : अमर उजाला
रोहतक। डेंगू के केस आने का सिलसिला जारी है। डेंगू के आंकड़ों की बात की जाए तो 100 के पार हो चुका है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग के दावे और हकीकत में जमीन-आसमान का फर्क दिखाई दे रहा है। जहां विभाग डेंगू के लार्वा व मरीज मिलने के बाद इलाके में फॉगिंग व कीटनाशक का छिड़काव करने का दावा करता है, वहीं स्थानीय निवासी इससे इन्कार कर रहे हैं। सोमवार को पाड़ा मोहल्ला से डेंगू के एक मरीज की पुष्टि हुई थी। मंगलवार को अमर उजाला की टीम इलाके में पहुंची तो लोगों ने बताया कि यहां कई वर्षों से फाॅगिंग नहीं हुई है।
विज्ञापन

यहां फॉगिंग कभी नहीं हुई। मेरा यहां पुश्तैनी मकान है। आजतक फॉगिंग होते तो मैंने नहीं देखी। स्वास्थ्य विभाग की टीम को इलाके में लार्वा नष्ट करते भी नहीं देखा।
विज्ञापन

-ओमप्रकाश, निवासी।


इलाके में कोई भी रोग हो जाए, विभाग देखने भी नहीं आता है। बाकी चाहें विभाग जो कहता रहे। सच यही है कि यहां मच्छरों को नष्ट करने के लिए कोई कार्य नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जितेंद्र, निवासी।



पता नहीं है। हम ध्यान भी नहीं देते। कभी तो किसी टीम को आते तो नहीं देखा। साफ-सफाई का कार्य स्वयं कर लेते हैं। वैसे तो इलाके में कई प्रकार की समस्या है। सभी आज भी बरकरार है। फॉगिंग नहीं हुई है।

-राकेश, निवासी।




स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार सैंपल लेने से लेकर लार्वा नष्ट करने का कार्य कर रही हैं। टीमें इलाके में जा जाकर लोगों को मच्छर जनित बीमारियों के प्रति जागरूक भी कर रही है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष डेंगू के मामले काफी कम हैं।

-डॉ. रमेश चंद्र, सिविल सर्जन।

05सीटीके15-ओमप्रकाश। स्रोत : अमर उजाला

05सीटीके15-ओमप्रकाश। स्रोत : अमर उजाला

05सीटीके15-ओमप्रकाश। स्रोत : अमर उजाला

05सीटीके15-ओमप्रकाश। स्रोत : अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed