फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Nitin became Additional Sessions Judge at the age of 39, third rank in the state

39 साल की उम्र में नितिन बने अतिरिक्त सेशन जज, प्रदेश में तीसरी रैंक

Mon, 21 Nov 2022 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Nitin became Additional Sessions Judge at the age of 39, third rank in the state
नितिन किनरा। अमर उजाला
रोहतक। जिला बार में वकील रहे दुर्गा कॉलोनी निवासी नितिन किनरा 39 साल की उम्र में प्रदेश के अंदर अतिरिक्त सेशन जज बने हैं। सोमवार शाम को जारी हरियाणा उच्च न्यायपालिका की परीक्षा परिणाम में उन्होंने प्रदेश के अंदर तीसरा रैंक हासिल किया है। परिणाम आने के बाद से परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

जिला बार के वकील नितिश किनरा ने बताया कि उनके पिता हंसराज किनरा जिला अदालत में सेशन जज के रीडर थे, जो 2012 में रिटायर हुए। पिता ने शुरू से ही दोनों बेटों को अच्छे संस्कार दिए। ऐसे में दोनों भाइयों का लगाव न्यायपालिका के प्रति रहा है। नितिन ने 2007 में एमडीयू से एलएलबी की है। इसके बाद कुरुक्षेत्र विवि से एलएलएम की डिग्री हासिल की। 2013 में नितिन सरकारी वकील बन गए। वे रेवाड़ी, भिवानी, सोनीपत व वर्तमान में झज्जर डीसी ऑफिस में कार्यरत थे। नितिन ने 2019 में हरियाणा उच्च न्यायपालिका की परीक्षा दी। अब साक्षात्कार के बाद सोमवार को परिणाम जारी हुआ है। इसमें छह एडीजे नियुक्त हुए हैं, जिनमें से नितिन किनरा को तीसरी रैंक मिली है।
विज्ञापन

बॉक्स-
जिला बार परिवार का नाम रोशन किया
जिला अदालत व बार से किनरा परिवार का पुराना नाता रहा है। नितिन किनरा के पिता हंसराज किनरा जहां अदालत में रीडर थे, वहीं उनके छोटे भाई नितिश किनरा वर्तमान में जिला अदालत में वकालत कर रहे हैं। इतनी कम उम्र में एडीजे बनना जिला बार के लिए गौरव की बात है। जिला बार की तरफ से उनका सम्मान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- लोकेंद्र फौगाट, प्रधान, जिला बार एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed