फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Nine youth arrested for violating lockdown rules

लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर नौ युवक गिरफ्तार

Fri, 07 May 2021 01:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
Nine youth arrested for violating lockdown rules
रोहतक। लॉकडाउन के दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने नौ युवकों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत संबंधित थानों में केस दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार, आर्य नगर थाना पुलिस ने मुख्य सिपाही मंजीत के नेतृत्व में जगदीश कॉलोनी में खुली हुई गुरुनानक किरयाना दुुकान से साहिल मनंचदा निवासी रूप नगर को गिरफ्तार किया। पुरानी सब्जीमंडी थाना पुलिस ने एसआई रामप्रसाद के नेतृत्व में डेयरी मोहल्ला रोड पर खुली हुई किरयाना दुकान से अजय निवासी समर गोपालपुर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

वहीं सांपला थाना पुलिस ने मुख्य सिपाही कर्मबीर सिंह के नेतृत्व में गश्त के दौरान खरखौदा रोड से सांपला की तरफ गाड़ी में सवार बगैर मास्क व उचित कारण के सड़क पर घूमते हुए सुधीर निवासी नया बांस को गिरफ्तार किया। सांपला थाना पुलिस ने मुख्य सिपाही कृष्ण कुमार के नेतृत्व में बस स्टैंड से सांपला चौक की तरफ गाड़ी में सवार कुलदीप निवासी भेसरु खुर्द को बगैर मास्क और उचित कारण के सड़क पर घूमते हुए काबू किया है।
विज्ञापन

उधर, सांपला थाना पुलिस ने एएसआई सौरभ खान के नेतृत्व में गांव पाक्समा से बिजेंद्र निवासी भराण जिला झज्जर को काबू किया। युवक ठेके का शटर नीचे कर शराब बेच रहा था। सदर थाना पुलिस ने मुख्य सिपाही अचल के नेतृत्व में गश्त के दौरान गांल किलाई के पास के हेयर ड्रेसर की दुकान से हंसराज निवासी किलोई खास को काबू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी थाना पुलिस ने मुख्य सिपाही प्रवीन के नेतृत्व में लाढौत रोड से संजय निवासी रामनगर कॉलोनी गोहाना रोड को अवैध शराब सहित काबू किया गया। युवक के पास से 10 अंग्रेजी शराब की बोतल बरामद हुई है। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने मुख्य सिपाही राजेश के नेतृत्व में सेक्टर 4 में खुली किरयाना की दुकान से शमशेर निवासी सेक्टर 4 को गिरफ्तार किया है।

जबकि अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने एएसआई जयबीर के नेतृत्व में सेक्टर-4 स्थित पूनम हैंडलूम दुकान से अंकित निवासी सेक्टर-4 को सब्जी बेचते हुए गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed