फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Night temperature reaches record 3 degrees, shivering stopped

Rohtak News: रिकॉर्ड 3 डिग्री पहुंचा रात का पारा, छूटी कंपकपी

Tue, 13 Jan 2026 02:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Night temperature reaches record 3 degrees, shivering stopped
42...शहर की आंबेडकर कॉलोनी में अलाव सेंकते स्थानीय नागरिक। स्रोत : कॉलोनीवासी
रोहतक। कंपकंपाती ठंड में रात का पारा रिकॉर्ड तीन डिग्री पहुंच गया है। लगातार गिरते पारे ने लोगों को घरों में दुबकने को विवश कर दिया है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में अभी ठंडक बनी रहेगी। ठंडी हवाओं से रात के तापमान में और गिरावट आना संभावित है।
विज्ञापन


रात का पारा ठंड में कंपकपी छुड़ा रहा है। ठंडी हवाएं ठिठुरन बढ़ाने का काम कर रही हैं। ठंड से भी राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। मौसम 16 जनवरी तक खुश्क रहेगा। उत्तर पश्चिम शीत लहर से रात्रि तापमान में हल्की गिरावट व दिन के तापमान में हल्की वृद्धि की संभावना है।
विज्ञापन

दक्षिण व पश्चिमी हरियाणा के जिलों में पाला पड़ने की भी संभावना है। ज्यादातर स्थानों पर अलसुबह व देर रात्रि हल्की से मध्यम धुंध छाई रहेगी।
कृषि विज्ञान केंद्र से डॉ. मोहम्मद एहतशाम ने बताया कि लगातार दो पश्चिमी-विक्षोभ 16 व 19 जनवरी रात्रि को आने की संभावना है। इससे मौसम में बदलाव से बूंदाबांदी की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------

इंटरसिटी ट्रेन रद्द, अवध असम 4 घंटे रही लेट

कोहरे के दौरान रोहतक स्टेशन से आवागमन करने वाली ट्रेनें भी लेट रही। सुबह दिल्ली की ओर जाने वाली पंजाब मेल 35 मिनट, अवध असम एक्सप्रेस 04:37 घंटे अधिक तक, बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिला एक्सप्रेस 44 मिनट, जाखल-दिल्ली पैसेंजर 01:14 घंटे, कुरुक्षेत्र-दिल्ली एक्सप्रेस 01:17 घंटे, पातालकोट एक्सप्रेस 01:39 घंटे, किसान 46 मिनट, जींद-दिल्ली मेमू 01:27 घंटे व गोरखधाम 37 मिनट लेट रही। दिल्ली की ओर से आने वाली पातालकोट 01:41 घंटे, दिल्ली-भिवानी पैसेंजर 39 मिनट, गोरखधाम एक्सप्रेस 27 घंटे, कालिंदी 01:20 घंटे लेट पहुंची और नई दिल्ली से रोहतक एक्सप्रेस इंटरसिटी बहादुगढ़ में रद्द की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed