फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   New Year's gift received, 20 colonies of the city became legal

Rohtak News: नए साल का मिला तोहफा, शहर की 20 कॉलोनियां हुईं वैध

Fri, 15 Dec 2023 01:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
New Year's gift received, 20 colonies of the city became legal
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। प्रदेश सरकार ने वीरवार को 210 कॉलोनियों को वैध किया है, जिसमें रोहतक नगर निगम एरिया की 20 कॉलोनियां शामिल हैं। मेयर मनमोहन गोयल का कहना है कि मुख्यालय से अभी वैध हुईं कॉलोनियों की सूची नहीं मिली है।
साल 2011 में हुए जनसंख्या सर्वे में शहर की आबादी पौने चार लाख थी, जो 2017 में बढ़कर 5 लाख 12 हजार से ज्यादा हो गई। अब अनुमान है कि आबादी 6 लाख को पार कर चुकी है। क्योंकि हर साल गांवों से लोग शहर में आकर बस रहे हैं। इसके लिए शहर के बाहरी क्षेत्र में अवैध कॉलोनी विकसित होती है।
विज्ञापन

नगर निगम के रिकॉर्ड के मुताबिक, 2019 से अब तक शहर में 143 अवैध कॉलोनियां पनप चुकी हैं। क्योंकि सरकार ने 2018 में 99 कॉलोनियां को वैध किया था। उस समय 50 प्रतिशत से कम विकसित कॉलोनियां को छोड़ दिया गया था। 25 जुलाई को मुख्यालय की तरफ से प्रदेशस्तर पर 131 कॉलोनियों को वैध किया गया, जिसमें रोहतक की नौ कॉलोनियां शामिल थीं। नगर निगम की तरफ से जुलाई में 35 काॅलोनियों की सूची तैयार की गई थी। साथ ही उनको मंडल आयुक्त की अनुमति के बाद चंडीगढ़ भेजा गया था। 35 काॅलोनियों में 20 को वैध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन 35 कॉलोनियों के भेजे गए थे नाम
1. लाल बहादुर शास्त्री नगर, सूर्य नगर एक्सटेंशन भाग चार, शिव नगर भाग एक व दो
2. कृष्णा कॉलोनी कच्चा चमारिया रोड, शिव विहार भाग एक व दो, बर्सी नगर भाग पांच, छह, सात व आठ, शिव कॉलोनी भाग एक, सूर्या नगर भाग तीन।
5. अशोक विहार कॉलोनी
8. बसंत विहार भाग दो, तीन, शास्त्री नगर लाढोत रोड भाग एक
9. गढ़ी बोहर भाग छह, सात व नौ, विकास नगर कॉलोनी, ग्रीन एरिया सिटी भाग एक, ग्रीन एरिया सिटी, वजीर नगर लाढ़ोत रोड, बोहर आउटर भाग आठ, 10
10. फ्रेंड्स कॉलोनी भाग एक, दो, आठ, नौ,10, सेक्टर 28 दिल्ली रोड, पहरावर आउटर भाग तीन, बोहर आउटर भाग नौ।
11. शीतल नगर भाग दो
12. सुनारिया खुर्द, भाग आठ

निगम की तरफ से 35 काॅलोनियों की सूची भेजी गई थी। उनमें से 20 वैध की गई है। जल्द सूची आ जाएगी। साथ ही 25 अन्य काॅलोनियों की भी सूची भेजी जा चुकी है। उनका प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा काॅलोनियां वैध की जाएं, ताकि विकास कार्य करवाए जा सकें।
- मनमोहन गोयल, मेयर नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed