फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   new vc in mdu rohtak soon

एमडीयू को नया वीसी मिलने की उम्मीद जागी

Fri, 20 Nov 2015 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 20 Nov 2015 02:04 AM IST
विज्ञापन
रजिस्ट्रार के बाद अब जल्द ही एमडीयू को नया वीसी मिलने वाला है। 26 नवंबर को पंचकूला में होने वाली सर्च कमेटी की बैठक में नए वीसी के नाम पर मुहर लग सकती है। ध्यान रहे कि वीसी की स्थायी नियुक्ति को लेकर जून में चर्चा शुरू हो गई थी, लेकिन अब रजिस्ट्रार के पद से हटने के बाद वीसी को लेकर भी सरगर्मियां तेज हो गईं हैं।
विज्ञापन


प्रो. एच.एस. चहल के बाद कुछ माह पूर्व आईएएस सुधीर राजपाल को वीसी की जिम्मेदारी दी गई थी। राजपाल के पास पहले से ही अपने डिपार्टमेंट का कार्य रहता है। इस कारण वह यूनिवर्सिटी में अधिक समय नहीं दे पाते। एमडीयू की एक्जीक्यूटिव काउंसिल ने जून में हुई बैठक में सर्च कमेटी के लिए दो सदस्यों के नाम दिए थे।
विज्ञापन


इसमें पंजाब विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. के.एन. पाठक और सिक्किम उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति प्रमोद कोहली शामिल थे। इसके बाद पंजाब विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अरुण कुमार को तीसरे सदस्य और राज्यपाल के नॉमनी के तौर पर सर्च कमेटी में शामिल कर दिया गया था। 26 नवंबर को पंचकूला में सर्च कमेटी की बैठक होगी। इसमें एमडीयू के स्थायी वीसी के लिए तीन नामों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीद जताई जा रही है कि उसी दिन एक नाम फाइनल कर संबंधित विभाग में भेजा जाएगा। इस तरह वीसी की नियुक्ति का रास्ता साफ हो जाएगा। चर्चा है कि प्रदेश से बाहर के ही किसी व्यक्ति को वीसी का पद सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed