{"_id":"6168831f0d9a62615e653631","slug":"new-registrations-can-be-done-till-october-25-rohtak-news-rtk627040981","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 अक्तूबर तक हो सकेंगे नए रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 अक्तूबर तक हो सकेंगे नए रजिस्ट्रेशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के कॉलेजों द्वारा दिनभर दाखिलों के लिए पोर्टल खोलने की गुहार लगाने के बाद आखिर शाम को उच्च शिक्षा निदेशालय ने विद्यार्थियों और कॉलेजों को बड़ी राहत दी। शाम को पोर्टल खोल दिया गया। इसके साथ ही नए रजिस्ट्रेशन और स्टूडेंट लॉगिन का ऑप्शन भी आ गया। अब फिजिकल काउंसिलिंग की अंतिम तिथि 26 अक्तूबर है। यानी अब विद्यार्थी, कॉलेजों में खाली हुई सीटों पर नए सिरे से रजिस्ट्रेशन करवाकर दाखिले करवा सकेंगे।
अंडर ग्रेजुएट कक्षाओं में दाखिले 13 अक्तूबर को रात 12 बजे खत्म हो गए। शहर के सबसे प्रमुख पंडित नेकीराम शर्मा कॉलेज में देर रात तक दाखिला प्रक्रिया चलती रही। इसका खामियाजा दूसरे कॉलेजों को उठाना पड़ा। शाम से लेकर रात तक कई कॉलेजों के कई एडमिशन कैंसिल हो गए। एक कॉलेज में शाम को ही 11 दाखिले कैंसिल हुए, उनका मानना है कि इनमें से ज्यादातर विद्यार्थियों ने एनआरएस को चुना होगा। ऐन मौके पर 11 सीटें खाली होना कॉलेजों को महंगा पड़ सकता है। कई कॉलेजों में काफी सीटें खाली पड़ी हैं। उधर, बड़ी संख्या में ऐसे छात्र हैं, जिन्हें दाखिला नहीं मिल पाया है। सभी कॉलेजों ने निदेशालय से आग्रह किया है कि बची हुई सीटों को भरने के लिए दाखिले दोबारा शुरू किए जाएं। कुछ कॉलेजों ने कहा है कि उनके कई विद्यार्थी फीस नहीं जमा कर सके हैं, पोर्टल खोला जाए ताकि चालान निकाल सकें।
आईएचटीएम के लिए 23 तक करें आवेदन
एमडीयू के इंस्टीट्यूट ऑफ होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट (आईएचटीएम) में सत्र 2021-22 में बीएचएमसीटी, बीटीटीएम और एमएचएमसीटी में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए विद्यार्थी 23 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 25 अक्तूबर को सुबह 9 से 11 बजे तक फिजिकल काउंसिलिंग का आयोजन किया जाएगा। यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी में सत्र 2021-22 में बीटेक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पैनल 15 अक्तूबर से शुरू होगा। ऑनलाइन फॉर्म 20 अक्तूबर तक जमा होंगे, 22 को काउंसिलिंग होगी, स्पॉट काउंसिलिंग 23 से 25 अक्तूबर तक होगी।
विज्ञापन
विद्यार्थियों के आवश्यक काम करेंगे एमडीयू के कर्मचारी
एडमिशन सीजन को देखते हुए एमडीयू के कर्मचारी हड़ताल के बावजूद विद्यार्थियों के आवश्यक काम करेंगे। वीरवार को गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के प्रधान रणधीर कटारिया की अगुवाई में हुई बैठक में यह मुद्दा उठा। एसएफआई के छात्र नेता सुरेंद्र सिंह ने कहा कि जिस अधिकारी के कारण विद्यार्थियों के काम नहीं हो रहे हैं, उसका तुरंत तबादला होना चाहिए। सभी छात्र संगठनों ने प्रस्ताव रखा कि अगर किसी छात्र को बहुत जरूरी काम है, जिसके कारण उसके भविष्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है तो कर्मचारी वह काम जरूर करें। सभी कर्मचारियों ने इसे स्वीकार किया और गैर शिक्षक कर्मचारी संगठन ने भरोसा दिलाया कि किसी छात्र के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे। आवश्यक काम पहले भी होते थे, अभी भी करेंगे।
डिप्टी डायरेक्टर को सौंपा ज्ञापन
इनसो के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक मलिक की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने डिप्टी डायरेक्टर (उच्च शिक्षा) हेमंत शर्मा को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की कि हर विश्वविद्यालय और कॉलेज में 20 प्रतिशत सीटें बढ़ाई जाए। ताकि सभी विद्यार्थियों को दाखिला मिल सके। सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के बचे हुए परिणाम घोषित किए जाएं ताकि छात्र पीजी कक्षाओं में दाखिला ले सकें। यूजी और पीजी में दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ाई जाए। हेमंत शर्मा ने आश्वासन दिया कि जल्द ही इन पर कार्रवाई की जाएगी।