फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   New hospital building ready; now awaiting the shift.

Rohtak News: अस्पताल का नया भवन तैयार, अब शिफ्टिंग का इंतजार

Sat, 12 Sep 2026 02:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
New hospital building ready; now awaiting the shift.
दंत चिकित्सक के कमरे की छत के हालात
कमलजीत सिंह
विज्ञापन

कलानौर। कलानौर के सब डिवीजन नागरिक अस्पताल के नए भवन का निर्माण पूरा हो चुका है लेकिन अभी शिफ्टिंग नहीं हो पाई है। करीब ढाई साल पहले 10 अप्रैल 2024 को कार्य की शुरुआत हुई थी। उस समय भवन को लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से 21 महीनों में तैयार कर स्वास्थ्य विभाग को सौंपने का लक्ष्य रखा गया था।
निर्धारित अवधि बीतने के बाद भी अब तक अस्पताल को नए भवन में शिफ्ट नहीं किया जा सका है। विभाग का कहना है कि सीवरेज, पानी और इंटरनेट कनेक्शन सहित कुछ जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इसके बाद बी एंड आर विभाग की ओर से भवन स्वास्थ्य विभाग को सौंपा जाना है।
विज्ञापन


जर्जर पुराने भवन में हादसे का खतरा

पुराने भवन के कई हिस्से जर्जर हो चुके हैं। हाल ही में दंत चिकित्सक के कमरे की छत से लैन्टर का मलबा अचानक नीचे गिर गया। गनीमत रही कि उस समय वहां मौजूद स्वास्थ्यकर्मी इसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधुनिक सुविधाओं से लैस है नया भवन
नए तीन मंजिला अस्पताल भवन में मरीजों के लिए पहले से बेहतर और आधुनिक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। भवन में इमरजेंसी, डिस्पेंसरी, रजिस्ट्रेशन काउंटर, एक्स-रे, ओपीडी, लैब, इंजेक्शन एवं ड्रेसिंग एरिया, ब्लड बैंक और रिकॉर्ड रूम सहित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। 16 बेड का इमरजेंसी वार्ड भी बनाया गया है।

कनेक्शन पूरे होते ही शुरू हो सकती है शिफ्टिंग : डॉ संजीव मलिक
वरिष्ठ चिकित्सक अधिकारी डॉ संजीव मलिक ने बताया कि सीवरेज, पानी और इंटरनेट जैसी आवश्यक सुविधाएं पूरी होने के बाद भवन स्वास्थ्य विभाग को सौंपा जाना है। इसके बाद अस्पताल की शिफ्टिंग का रास्ता साफ होगा।


वर्जन 1

डीजी हेल्थ के द्वारा अप्रूव ड्राइंग के अनुसार अस्पताल का भवन तैयार किया गया है। कार्य लगभग पूरा हो चुका है, जल्द ही स्वास्थ्य विभाग को सौंप दिया जाएगा।
- अक्षय जेई पीडब्ल्यूडी।

वर्जन 2

अस्पताल में कनेक्शन करने की अनुमति दे दी गई है संबंधित विभाग कनेक्शन करवाएगा। इसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।
- सुरेंद्र कुमार, एसडीओ जन स्वास्थ्य विभाग।

__________________________

फोटो कैप्शन सौजन्य स्रोत संवाद।
दंत चिकित्सक के कमरे में जर्जर लैन्टर।
नवनिर्मित अस्पताल भवन।
शुक्रवार को हुई बारिश में छत से टपका पानी।

दंत चिकित्सक के कमरे की छत के हालात

दंत चिकित्सक के कमरे की छत के हालात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed