फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Neha won in solo dance, Kajal first in singing.

Rohtak News: एकल नृत्य में नेहा ने मारी बाजी, गायन में काजल प्रथम

Sat, 17 Feb 2024 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 17 Feb 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Neha won in solo dance, Kajal first in singing.
राजकीय महाविद्यालय में आयोजित स्वर माधुरी उत्सव कार्यक्रम में प्रस्तृति देते विद्यार्थी।
महम। राजकीय महाविद्यालय में स्वर माधुरी उत्सव में हुए एकल नृत्य में नेहा तो गायन में काजल ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसमें छात्रों की एकल नृत्य, गायन व अन्य प्रतियोगिताएं कराई गई।
विज्ञापन

प्राचार्य संतोष हुड्डा ने बताया कि कार्यक्रम में चरखी दादरी जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रदीप कौशिक ने मुख्यअतिथि की भूमिका अदा की। उन्होंने विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने विद्यार्थी जीवन में अनुशासन के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम में महाविद्यालय गीत के अलावा राम स्तुति, सूफी गीत, राजस्थानी लोकगीत, हरियाणवी लोकगीत, हरियाणवी समूह गीत गायन, पंजाबी नृत्य, हरियाणवी एकल नृत्य व समूह नृत्य आदि की नृत्य प्रस्तुतियां दी। निर्णायक मंडल की भूमिका प्रियंका, रितु व पिंकी ने निभाई। एकल नृत्य में नेहा को प्रथम, निशा को द्वितीय व भावना को तृतीय स्थान मिला। गायन में काजल ने प्रथम व साक्षी ने द्वितीय स्थान हासिल किया गया। मंच संचालन डॉ. राजपाल कौशिक व संदीप शर्मा ने किया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. राजपाल व ज्योति शर्मा रहे।

राजकीय महाविद्यालय में आयोजित स्वर माधुरी उत्सव कार्यक्रम में प्रस्तृति देते विद्यार्थी।

राजकीय महाविद्यालय में आयोजित स्वर माधुरी उत्सव कार्यक्रम में प्रस्तृति देते विद्यार्थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed