फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Negligence in drain construction on Kila Road, four pedestrians fell in one hour

Rohtak News: किला रोड पर नाला निर्माण में लापरवाही, एक घंटे में गिरे चार राहगीर

Wed, 23 Jul 2025 02:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Negligence in drain construction on Kila Road, four pedestrians fell in one hour
रोहतक में किला रोड पर पीर वाली गली में निर्माणाधीन नाले पर स्लैब न रखने के कारण गिरा स्कूटी सवा
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। शहर के किला रोड बाजार में छह दिन से निर्माणाधीन नाले का काम ठप पड़ा है। मंगलवार को बाजार की पीर वाली गली के मोड़ पर एक घंटे में चार बाइक व स्कूटी सवार नाले में गिर गए। जब जाकर अधिकारियों की नींद टूटी और तीन स्लैब रखकर लोगों के आवागमन का रास्ता बनाया।
नगर निगम की तरफ से बाजार का सुंदरीकरण करवाया जा रहा है। इसके लिए 1.40 करोड़ की लागत से नाले व सड़क का निर्माण करवाया जा रहा है। बाजार के बीचोबीच लगी बिजली की लाइन किनारों पर शिफ्ट की जा रही है। नगर निगम के ठेकेदार ने बाजार के दोनों तरफ नाले बनवा दिए लेकिन उनके ऊपर स्लैब अभी नहीं रखे गए हैं।
विज्ञापन

....
एक घंटे में चार राहगीर गिरे, दुकानदारों ने निकाला
किला मोहल्ले की तरफ से बाजार में आने के लिए पीर वाली गली है। इसके कोने पर नाला बनाया गया है लेकिन उस पर स्लैब नहीं रखा गया है। किला मोहल्ले की तरफ से आने-जाने वाले लोग नाले के ऊपर किनारे से गुजरने लगे। सबसे पहले दूध विक्रेता सात डिब्बे लेकर निकल रहा था। उसके सभी डिब्बे गिर गए, जिसमें दो का ढक्कन भी खुल गया। दूध बिखर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार चेतन ने बताया कि थोड़ी देर बाद एक स्कूटी सवार महिला ने नाले पर रखे गए एक स्लैब से स्कूटी गुजारने का प्रयास किया, लेकिन वह स्कूटी सहित नाले में गिर गई। एक राहगीर ने उसे बाहर निकाला। अगले ही पल एक बाइक सवार संतुलन बिगड़ने से नाले के ऊपर गिर गया। उसके पैरों पर चोटें आई हैं। थोड़ी देर बाद एक स्कूटी सवार भी नाले में गिर गया।
...
पार्षद बोले- क्या जरूरी है यहां से निकलना
हादसे के बाद व्यापारियों की तरफ से बनाए गए ग्रुप में व्यापारियों ने वार्ड नंबर सात के पार्षद कपिल नागपाल से सवाल किया। पार्षद ने कहा कि अभी जाल बनना दे रखा है। जल्द जाल लगवा देंगे। एक दुकानदार ने कहा कि छह दिन में क्या जाल नहीं बना। किसी को ज्यादा चोट लग जाएगी। जवाब में बोले-पार्षद क्या करेगा। लोगों को पता है कि रास्ता नहीं है, क्या जरूरी है यहां से निकलना।

--------
अधिकारियों से बात करके जल्द जाल लगवाया जाएगा। फिलहाल तीन स्लैब नाले के ऊपर रखवा दिए गए हैं ताकि लोगों को निकलने में दिक्कत न हो।
- जगदीश धींगड़ा, प्रधान किला रोड बाजार

रोहतक में किला रोड पर पीर वाली गली में निर्माणाधीन नाले पर स्लैब न रखने के कारण गिरा स्कूटी सवा

रोहतक में किला रोड पर पीर वाली गली में निर्माणाधीन नाले पर स्लैब न रखने के कारण गिरा स्कूटी सवा

रोहतक में किला रोड पर पीर वाली गली में निर्माणाधीन नाले पर स्लैब न रखने के कारण गिरा स्कूटी सवा

रोहतक में किला रोड पर पीर वाली गली में निर्माणाधीन नाले पर स्लैब न रखने के कारण गिरा स्कूटी सवा

रोहतक में किला रोड पर पीर वाली गली में निर्माणाधीन नाले पर स्लैब न रखने के कारण गिरा स्कूटी सवा

रोहतक में किला रोड पर पीर वाली गली में निर्माणाधीन नाले पर स्लैब न रखने के कारण गिरा स्कूटी सवा

रोहतक में किला रोड पर पीर वाली गली में निर्माणाधीन नाले पर स्लैब न रखने के कारण गिरा स्कूटी सवा

रोहतक में किला रोड पर पीर वाली गली में निर्माणाधीन नाले पर स्लैब न रखने के कारण गिरा स्कूटी सवा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed