फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Naveen Jaihind sought answers on 10 public issues from the manifesto

Rohtak News: नवीन जयहिंद ने घोषणा पत्र से जनता के 10 मुद्दों पर मांगा जवाब

Tue, 24 Sep 2024 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Naveen Jaihind sought answers on 10 public issues from the manifesto
23सीटीके03.. सेक्टर ​स्थित तंबू में घोषणा पत्र जारी करने के लिए कार्यकर्ताओं से चर्चा करते नवीन
रोहतक। जयहिंद सेना के सुप्रीमो नवीन जयहिंद ने सोमवार को सेक्टर-6 स्थित तंबू से जनता के मुद्दों को लेकर अपना घोषणा पत्र जारी किया है। विधानसभा चुनाव लड़ रहे राजनीतिक दलों की तरह जारी घोषणा पत्र में जनता के सवालों के जवाब मांगे गए हैं। इसे जनता का घोषणा पत्र नाम दिया है। इसमें राजनीतिक दलों से जनता के मुद्दे को अपने-अपने घोषणा पत्र में शामिल करने व उनकी समस्याओं का समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन

जयहिंद ने कहा, राजनीतिक पार्टियां जनता के 10 मुद्दों को प्राथमिकता से लेते हुए इनका समाधान कराएं। अपने घोषणा पत्र में की गई घोषणाओं को पूरा करने की तिथि जारी करें। बेरोजगारों की पेंडिंग भर्ती को पूरा किया जाए व सीईटी क्वालीफाई किया जाए। एक लाख खाली पदों को भरा जाए। सीपीएलओ, एलसीएलो के लिए कैलेंडर जारी किया जाए। प्रदेश के किसानों व जनता की सबसे बड़ी मांग एसवाईएल के समाधान पर अपनी स्थिति स्पष्ट करें। सुप्रीमकोर्ट के निर्णय को लागू किया जाए। पीड़ित जनता के न्याय के लिए अलग राजधानी व अलग हाईकोर्ट बने। जनता के लिए सभी एमपी, एमएलए, डीसी, एसपी एव दूसरे उच्च अधिकारियों की ओर से प्रतिदिन दो घंटे जनता की समस्याएं सुनने का नियम लागू हो। भ्रष्टाचारी, दुष्कर्मी व मिलावटखोरी के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट हो। सभी एमपी, एमएलए और दूसरे अधिकारियों के बच्चों के लिए सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का नियम लागू हो। उनका इलाज भी सरकारी अस्पतालों में हो। सभी पार्टी के नेताओं व अधिकारियों की संपत्ति सार्वजनिक हो। सड़क पर दुर्घटना न हो और दुर्घटना से गाय और किसी व्यक्ति की मौत न हो।
विज्ञापन


एमबीबीएस छात्र भी पहुंचे तंबू में
पीजीआई के एमबीबीएस छात्र भी अपनी समस्या लेकर जयहिंद के तंबू में पहुंचें। छात्रों ने बॉन्ड पॉलिसी की जानकारी साझा कर कहा, इस पॉलिसी के चलते छात्रों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नेताओं व अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंप चुके हैं। कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed