फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   national youth festival, rohtak news, jatland news, youth of india

दुनिया में सबसे न्यारा जाट्टा का छोरा......

Mon, 16 Jan 2017 02:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 16 Jan 2017 02:40 AM IST
विज्ञापन
national youth festival, rohtak news, jatland news, youth of india
राष्ट्रीय युवा महोत्सव की बालीवुड नाइट में झूमे युवक-युवतियां - फोटो : अमर उजाला
रंग-बिरंगी लाइटों के बीच बेकाबू होकर थिरकते युवा। कभी पंजाबी गाने तो कभी हरियाणवी रिमिक्स का तड़का युवाओं के कदम नहीं थमने दे रहा था। स्थिति यह थी कि मस्ती में सराबोर होकर नाच रहे युवाओं को रोकना पुलिस के लिए चुनौती बन गया था। मौका था 21वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव के दौरान रविवार रात बालीवुड नाइट का। रैपर रफ्तार के गानों ने शाम को रंगीन कर दिया।
विज्ञापन


रात करीब आठ बजे रैपर रफ्तार ने टीम के साथ स्टेज पर शेरों की कौम पंजाबी...गाने के साथ कदम रखा। उनके सहयोगी के तौर पर महाराष्ट्र के रैपर गिरीश ने भरपूर साथ दिया। इसके बाद शुरू हुआ पंजाबी और हरियाणवी रिमिक्स का तड़का। रफ्तार ने दुनिया में सबसे न्यारा जाट्टा का छोरा..., काली-काली नैन तेरे...और छोरा-छोरी पार्टी में... की शानदार और जोशीली प्रस्तुति देकर युवाओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद बेटियों को समर्पित दंगल फिल्म का गाना ऐसी धाखड़ है धाखड़ है... और मशहूर गायक एआर रहमान को समर्पित करते हुए एक हो गए हम और तुम हम्मा-हम्मा...की प्रस्तुति दी। अस्सी तेरे लूक दे मरगे नी..., अभी तो पार्टी शुरू हुई है.., तूने मारी एंट्री और दिल में बजी घंटी..., तैनू काला चश्मा... और तमंचे पे डिस्को....की प्रस्तुति दी। करीब डेढ़ घंटे तक चले कार्यक्रम में हर कोई मस्ती में सराबोर रहा। युवा अपनी कुर्सियों से उठकर नाचते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले मुख्य अतिथि हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल, राज्यमंत्री मनीष ग्रोवर, नेहरू युवा केंद्र के महानिदेशक जनरल दिलावर सिंह, खेल विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव केके खंडेलवाल और कुलपति प्रो. बिजेंद्र कुमार पूनिया व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

गजेंद्र फौगाट और महावीर गुड्डू ने भी दी प्रस्तुति
कार्यक्रम के शुरू में हरियाणवी कलाकार महावीर गुडडू ने हरियाणवी संस्कृति व देशप्रेम पर आधारित प्रस्तुति देकर युवाओं में जोश भरा। इसके बाद कलाकार गजेंद्र फौगाट ने छोरा में हरियाणा का... से स्टेज पर एंट्री किया। उन्होंने ऐसा एंडी म्हारा हरियाणा....समेत अन्य गानों पर शानदार प्रस्तुति दी।

ऐसा है रफ्तार का हरियाणवी कनेक्शन
स्टेज पर आने के बाद रफ्तार ने अपना परिचय देते हुए बताया कि वह मूलरूप से केरल के रहने वाले हैं, लेकिन उनकी पढ़ाई सोनीपत के स्कूल में हुई। इसीलिए हरियाणा से बेहद लगाव है और कोशिश रहती है कि हर गाने में हरियाणवी भाषा को शामिल करूं।


मायावती पर टिप्पणी के लिए कवि दीपक सैनी ने मांगी माफी
शनिवार शाम हुए हास्य कवि सम्मेलन में दिल्ली से आए कवि दीपक सैनी ने बसपा सुप्रीमो मायावती को लेकर टिप्पणी कर दी थी, जिस पर एमडीयू के छात्र संगठन समेत अन्य लोगों में आक्रोश था। इसकी जानकारी होने पर रविवार शाम दीपक सैनी की तरफ से आयोजन सचिव डॉ. जगबीर राठी के पास मोबाइल पर वॉयस माफीनाम भेजा गया, जो उन्होंने माइक पर सभी दर्शकों को सुनाया। कवि ने माफी मांगते हुए कहा कि उनका मकसद किसी का अपमान करना नहीं था। अचानक वह शब्द मुंह से निकल गए। इसके लिए मैं बहनजी व सभी दर्शकों से खुले मंच से माफी मांगता हूं। भविष्य में भी ध्यान रखूंगा कि इस तरह की गलती न करूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed