फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   National Integration Yatra 2025 Civil Felicitation Ceremony organized at MDU

Rohtak News: एमडीयू में राष्ट्रीय एकात्मकता यात्रा 2025 नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन

Thu, 06 Feb 2025 01:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 06 Feb 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
National Integration Yatra 2025 Civil Felicitation Ceremony organized at MDU
05सीटीके32...एमडीयू में आयोजित राष्ट्रीय एकात्मकता यात्रा 2025 नागरिक अभिनंदन समारोह में मौजूद
रोहतक। एमडीयू के राधाकृष्णन सभा में बुधवार को कल्याण विभाग व अंतर राज्य छात्र जीवन दर्शन के संयुक्त में राष्ट्रीय एकात्मकता यात्रा 2025 नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में 8 उत्तर-पूर्व राज्यों के 28 स्टूडेंट डेलीगेट्स शामिल हुए।
विज्ञापन


हरविन्द्र कल्याण ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत एक विशाल देश है, जहां इसकी विविधता इसकी एकता का कारण है। भारत में वैचारिक विविधता के बावजूद आपसी स्वीकार्यता जरूरी है। भारत की एकता-अखंडता के लिए सांस्कृतिक विविधता में एकता एक महत्वपूर्ण अंग है। वही विद्यार्थियों से आह्वान किया कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को पूरा करने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि समावेशी समाज समय की जरूरत है। भारत राष्ट्र की सांस्कृतिक विविधता इसकी विशिष्टता एवं शक्ति है। अंतर राज्य छात्र जीवन दर्शन एक अनूठा अनुभव है, जो कि विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता-अखंडता के लिए प्रेरित करता है। इस अवसर पर प्रो. एएस मान, कुलसचिव डॉ. कृष्ण कांत, प्रो. रणदीप राणा, प्रो. गुलशन लाल तनेजा और सुशील मेहत समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed