फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   national boxing trail, boxing, jammu Kashmir, Kashmir, sports, players not interested, rohtak

नेशनल बॉक्सिंग ट्रायल में नहीं पहुंचे जम्मू कश्मीर के खिलाड़ी

Thu, 29 Sep 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 29 Sep 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
national boxing trail, boxing, jammu Kashmir, Kashmir, sports, players not interested, rohtak
राजीव गांधी स्टेडियम में ट्रायल में पांच राज्यों से 32 खिलाड़ी पहुंचे, आज नेशनल कैंप के लिए चुने जाएंगे - फोटो : amar ujala
जम्मू कश्मीर के बिगड़े हालात का असर खेलों पर भी दिखने लगा है। नेशनल कैंप के लिए हुए नेशनल बॉक्सिंग ट्रायल में जम्मू कश्मीर का एक भी खिलाड़ी नहीं पहुंचा। जम्मू कश्मीर की ओर से खेलने वाला हरियाणा के हिसार का एक खिलाड़ी ही ट्रायल में पहुंचा। राजीव गांधी स्टेडियम में साई की नेशनल बॉक्सिंग एकेडमी में चल रहा ट्रायल बृहस्पतिवार को भी होगा और उसके बाद नेशनल कैंप के लिए बॉक्सर चुने जाएंगे।
विज्ञापन


राजीव गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बुधवार और बृहस्पतिवार को साई की नेशनल बॉक्सिंग एकेडमी में जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के बॉक्सरों का ट्रायल रखा गया। ट्रायल में हर वेट के 10 बॉक्सर औरंगाबाद में लगने वाले नेशनल कैंप के लिए चुने जाएंगे। ट्रायल लेने के लिए सेलेक्शन कमेटी में भारतीय टीम के मुख्य कोच जीएस संधू, एमएस ढ़ाका, राजकुमार सांगवान और द्रोणाचार्य अवार्डी जगदीश सिंह रहे। ट्रायल में हरियाणा से 10, पंजाब से 10, चंडीगढ़ से 7, हिमाचल प्रदेश से 4 और जम्मू कश्मीर से केवल एक ही बॉक्सर पहुंचा। वहीं जम्मू कश्मीर की ओर से आने वाला बॉक्सर आदित्य मान भी हरियाणा के हिसार का रहने वाला है। वह प्रैक्टिस हिसार में करता है और जम्मू कश्मीर की ओर से खेलता है। जम्मू कश्मीर का रहने वाला एक भी बॉक्सर ट्रायल में नहीं आया। सेलेक्शन कमेटी की मानें तो वहां से बॉक्सिंग के 10 वेट में 10 खिलाड़ी आ सकते थे और इसके लिए साई ने वहां के एसोसिएशन को पत्र भेजा था। वहीं खिलाड़ियों के न आने की वजह जम्मू कश्मीर के खराब हालात को माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि वहां के खिलाड़ी इन दिनों प्रैक्टिस तक नहीं कर रहे हैं। इससे खेलों पर भी प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed