फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   National Boxing Championship

नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप: प्रदेश की सात खिलाड़ियों ने पदक किए पक्के

Thu, 12 Sep 2019 02:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
National Boxing Championship
रोहतक। शहर के राजीव गांधी खेल परिसर स्थित नेशनल बॉक्सिंग एकेडमी में तीसरी जूनियर महिला नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में बुधवार को हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में प्रदेश की सात बॉक्सरों ने अपने अपने मुकाबले जीतकर प्रदेश के लिए अपने पदक पक्के कर लिए हैं। वहीं इन खिलाड़ियों के पदक सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले में उनके प्रदर्शन के आधार पर तय होंगे।
विज्ञापन

बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में हरियाणा बॉक्सिंग संघ की ओर से शहर के राजीव गांधी खेल परिसर स्थित नेशनल बॉक्सिंग एकेडमी में तीसरी जूनियर महिला नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। चैंपियनशिप के चौथे दिन यानी बुधवार को सात भारवर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। हर भारवर्ग में हरियाणा की खिलाड़ियों ने जीत हासिल कर सेमीफाइनल के लिए जगह व प्रदेश के लिए अपना पदक पक्का कर लिया है। सेमीफाइनल में पहुंचने वाली प्रदेश की खिलाड़ियों में 46 किलो भारवर्ग में कल्पना, 50 किलो भारवर्ग में रिंकू, 54 किलो भारवर्ग में नेहा, 60 किलो भारवर्ग में प्रीति दहिया, 66 किलो भारवर्ग में लाशु यादव, 75 किलो भारवर्ग में मानसी, 80+ किलो भारवर्ग में दीपिका शामिल हैं।
विज्ञापन

ये रहे क्वार्टर फाइनल के मुकाबलों के परिणाम :
भारवर्ग विजेता हारे खिलाड़ी अंतर
46 कल्पना (हरियाणा) संजना (दिल्ली) 5-0
46 जाह्नवी चुरी (महाराष्ट्र) किरण रायकवार (मध्यप्रदेश) 5-0
46 ओनिम पिंकी चानु (मणिपुर) अनिता गौतम (हिमाचल प्रदेश) 5-0
46 पोविथा डी (तमिलनाडु) यशिका राय (सिक्किम) 4-1
50 माईबाम रोजमैरी चानु (मणिपुर) मैरी मोरन (असम) 5-0
50 सुमन श्रीराम यादव (गोवा) संध्या मोरे (महाराष्ट्र) 4-1
50 खुंजामायूम अंजू देवी (कर्नाटक) मनमीत कौर (पंजाब) 5-0
50 रिंकू (हरियाणा) आयुषी अवस्थी (मध्यप्रदेश) 5-0
54 कल्पना (राजस्थान) आयुषी पाल (दिल्ली) 5-0
54 पूनम (पंजाब) रशिता (चंडीगढ़) 4-1
54 नेहा (हरियाणा) तृप्थि जे (तेलंगाना) 5-0
54 वेंगजाम इथोइबी चानु (मणिपुर) नशविरा मुजावर (महाराष्ट्र) 4-1
60 प्रीति दहिया (हरियाणा) गंगूला श्री हरिका (आंध्र प्रदेश) 5-0
60 थोंगम कुंजारानी देवी (मणिपुर) गौरी सिंह कालहंस (मध्य प्रदेश) 5-0
60 सादिया नाजिर शेख (महाराष्ट्र) दीपू राय (सिक्किम) 5-0
60 दिया नेगी (चंडीगढ़) रीना (राजस्थान) 3-2
66 लासू यादव (हरियाणा) मीसाला यशोदा (आंध्रप्रदेश) आरएससी
66 माही लामा (मध्यप्रदेश) कराती (उत्तरप्रदेश) 5-0
66 स्नेहा कुमारी (हिमाचल प्रदेश) शेरिंग लाहामू (अरुणाचल प्रदेश) आरएससी
*(66 किलो भारवर्ग में राजस्थान की वंशिका सिंह व दिल्ली की रितु राना दोनों ही प्री क्वार्टर फाइनल में खिलाड़ी अंडर वेट के चलते प्रतियोगिता से बाहर हो गई)
विज्ञापन
विज्ञापन

75 मानसी (हरियाणा) गितिमोनी बोरा (असम) 5-0
75 खुशी (पंजाब) महिमा शर्मा आरएससी
75 मिमानशा पांडे (उत्तरप्रदेश) कुमारी अनीथा (आंध्रप्रदेश) आरएससी
75 पारूल (हिमाचल प्रदेश) हर्षिता जोशी (उत्तराखंड) आरएससी
80+ अर्शेया तरुनम अकरम खान (महाराष्ट्र) खानाजी रजीथा (आंध्र प्रदेश) आरएससी
80+ दीपिका (हरियाणा) अधी लक्षी वी (तमिलनाडु) आरएससी
80+ यशस्वी (पंजाब) अनाघा पी (केरल) 3-2
80+ कनिष्का (उत्तर प्रदेश) रिशिका वशिष्ठ (राजस्थान) 4-1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed