{"_id":"684f2d786b7e25d4d701ec04","slug":"national-boxing-championship-from-19th-more-than-800-players-will-show-their-strength-rohtak-news-c-17-roh1020-672710-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप 19 से, 800 से अधिक खिलाड़ी दिखाएंगे दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप 19 से, 800 से अधिक खिलाड़ी दिखाएंगे दम
Mon, 16 Jun 2025 02:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 16 Jun 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। छठी जूनियर बॉयज और गर्ल्स नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन 19 जून से 25 जून तक रोहतक के राजीव गांधी खेल परिसर स्थित स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) में किया जाएगा। इस स्पर्धा में देशभर के 800 से अधिक बॉक्सर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम करेंगे। यह जानकारी रविवार को हरियाणा बॉक्सिंग संघ के उप प्रधान सतीश सरहदी ने यहां पत्रकारों से बातचीत में दी।
उन्होंने बताया कि हरियाणा बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष पूर्व मेजर सत्यपाल सिंधु की देखरेख में आयोजित चैंपियनशिप में देशभर की 32 टीमें हिस्सा लेंगी। इसमें टाटा स्टील और जेएसडब्ल्यू की टीम भी शामिल है। 100 के करीब तकनीकी अधिकारी, कोच और रेफरी इस आयोजन का हिस्सा होंगे।
जनरल सेक्रेटरी रविंद्र पान्नू ने बताया कि प्रत्येक टीम में अधिकतम 13 मुक्केबाज शामिल हो सकते हैं। ये मुक्केबाज लड़के और लड़कियों की श्रेणियों में 44 किग्रा, 46 किग्रा, 48 किग्रा, 50 किग्रा, 52 किग्रा, 54 किग्रा, 57 किग्रा, 60 किग्रा, 63 किग्रा, 66 किग्रा, 70 किग्रा, 75 किग्रा, 80 किग्रा और 80 किग्रा से अधिक भार वर्गों में प्रतिस्पर्धा करेंगे। प्रत्येक भार वर्ग में केवल एक मुक्केबाज को भाग लेने की अनुमति होगी।
विज्ञापन
किसी भी आरक्षित खिलाड़ी की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रतियोगिता का प्रारूप तीन राउंड का होगा। इसमें प्रत्येक राउंड दो मिनट का होगा और राउंड के बीच एक मिनट का विश्राम रहेगा। स्कोरिंग के लिए 10-पॉइंट प्रणाली का पालन किया जाएगा।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष कैप्टन परविन कुमार, रोहतक बॉक्सिंग संघ के जनरल सेक्रेटरी संदीप मौर व प्रशासनिक निदेशक ओमबीर हुड्डा भी मौजूद रहे।